शिमला. ब्लड और यूरीन जैसे रूटीन टेस्ट अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में ही हो सकेंगे। अब तक लोगों को इनके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) या प्राइवेट प्रयोगशालाओं पर निर्भर रहना पड़ता था। मरीजों को मामूली टेस्टों के लिए अब भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लैब तकनीशियन तैनात कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी पीएचसी में प्रयोगशाला जांच सुविधा का विस्तार करने की योजना को भी मंजूरी दे दी है।
हाल ही में विभाग ने यह सुविधा सभी सामुदायिक चिकित्सा केंद्रों में शुरू की थी। इसके लिए उपकरणों की खरीद प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की सुविधा को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक इसका विस्तार किया गया है। ये सभी टेस्ट अन्य सरकारी अस्पतालों में शुल्क की दर पर ही होंगे।
मरीजों को यह सुविधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की रोगी कल्याण समितियों के माध्यम से दी जाएगी। अभी सुविधा के मरीजों को सामुदायिक चिकित्सा केंद्रों या सिविल अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। प्राइवेट प्रयोगशालाओं के रेट ज्यादा होने के कारण लोगों को परेशानी होती है।
:प्रदेश में कुल 456 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। एक केंद्र पर पांच हजार की आबादी निर्भर है। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 23 लाख की आबादी निर्भर हैं।
: विभाग ने प्रयोगशाला सुविधा को सुदृढ़ बनाने के लिए 445 केंद्रों में चिकित्सकों की भर्ती कर दी है। इस हफ्ते अन्य पद भी भर दिए जाएंगे।
: प्रयोगशाला सुविधा शुरू होने के बाद सिविल अस्पतालों में रोजाजा 10 हजार मरीजों का भार कम होगा। ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को उनके क्षेत्र में प्रयोगशाला की सुविधा मिलेगी। सिविल अस्पतालों की कार्यप्रणाली में तेजी से सुधार होगा।
॥पीएचसी में रूटीन टेस्ट शुरू किए जा रहे हैं और इसके लिए स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अस्पतसालों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
डॉ. संतलाल शर्मा, सीएमओ शिमला
टेस्ट सरकारी प्राइवेट
एसजीओटी 15 25
एसजीपीटी 15 25
लिपिड प्रोफाइल 150 200
शूगर 15 75
क्रिटेनिन 25 40
यूरीक एसिड 25 40
क्लोराइड 30 50
यूरिया 15 25
कोलेस्ट्रोल 25 25
एलब्यूमिन 15 25
कैलशियम 25 50
पोटाशियम 25 25
एल्कलाइन 25 50
हीमोग्राम 30 100
एचबी 5 15
ईएसआर 10 15
गर्भवती महिलाओं के सभी टेस्ट निशुल्क किए जाएंगे।