शिमला. पापा मैं होमवर्क भी पूरा करती हूं और मम्मा का भी पूरा ख्याल रखती हूं। आज मुझे होमवर्क जल्दी खत्म करना है तो मैं जल्दी घर आ जाऊंगी। पिता राजेंद्र ठाकुर की सबसे लाडली बेटी नैंसी कुछ ऐसा कहने के बाद फिर नहीं लौटी।
आईजीएमसी अस्पताल में स्कूल की वर्दी में लहुलुहान बिटिया को लेकर पिता भी क्षुब्ध थे। लाडली के अचानक चले जाने का सदमा पिता के दिल में कुछ ऐसे बैठा कि वे अवाक रह गए। करीब एक घंटे तक आंखों से एक आंसू तक नहीं निकला। बेटी के शव देखने के बाद पिता कोने में जाकर चुपचाप बैठ गए।