विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> Police Presence In The Congress And Leave Plenty O

PHOTOS : कांग्रेस और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं में खूब चले 'लात-घूसे'

bhaskar news | Jun 20, 2012, 01:43AM IST
 
 


सोलन. कांग्रेस के विधायक जीएस बाली की रोजगार संघर्ष यात्रा के दौरान सोलन में कांग्रेस और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। बाली करीब 300 लोगों के काफिले के साथ मालरोड पहुंचे तो आईटीआई गेट पर युवा मोर्चा के करीब तीन दर्जन कार्यकर्ताओं ने हाथों में काले झंडे दिखा कर बाली गो-बैक के नारे लगाए। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें खदेड़ दिया।

बाली शाम करीब साढ़े छह बजे काफिले के साथ सोलन मालरोड पहुंचे। पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोगों को जमा कर बाली ने ताकत का एहसास करवाया। बाली की पदयात्रा में अधिकतर संख्या सोलन से बाहर के कार्यकर्ताओं की रही। पदयात्रा करीब छह बजे सपरून चौक पर पहुंचे। भाजयुमो कार्यकर्ता पहले से ही मालरोड पर आईटीआई गेट के पास खड़े थे। जैसे ही बाली का काफिला वहां पहुंचा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विरोध में काले झंडे लेकर नारेबाजी करने लगे। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए और दोनों गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान खूब लात-घूंसे चले और पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया।

प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी

पदयात्रा के दौरान भी कांग्रेस की गुटबाजी देखने को मिली। अधिकतर स्थानीय नेता प्रदर्शन से दूर रहे। कुछ स्थानीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ही यात्रा में दिखे। विधायक जीएस बाली ने कहा कि यह यात्रा प्रदेश के बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर दिलाने के उद्देश्य से की जा रही है। भाजपा सरकार युवाओं के रोजगार के लिए कोई नीति नहीं बना रही है। सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है। युवा मोर्चा के विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि उन्हें काले झंडे कहीं दिखाई नहीं दिए।

गुमराह कर रहे बाली: युवा मोर्चा

भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता विवेक डोभाल ने कहा कि जीएस बाली प्रदेश में घूमकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस के पिछले कार्यकाल के दौरान केवल 3386 नौकरियां दी गई जबकि मौजूदा भाजपा सरकार के समय में अब तक 70 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं। विरोध प्रदर्शन करने वालों में युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता के अलावा भरत साहनी, मुकेश शर्मा, तिलक राज, अभिषेक ठाकुर, राजगोपाल नेगी, अनिल, हितेंद्र, चंद्रकांत, शिवम और विषय सहित करीब तीन दर्जन कार्यकर्ता शामिल थे।

भ्रमित करना बंद नहीं किया तो करेंगे प्रदर्शन

जीएस बाली की रोजगार संघर्ष यात्रा का भाजयुमो की नाहन इकाई ने विरोध किया है। पत्रकार वार्ता में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा कि बाली को रोजगार संघर्ष यात्रा निकालने का कोई हक नहीं है। युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा कि अगर बाली युवाओं को भ्रमित करना बंद नहीं करेंगे तो युवा मोर्चा सड़कों पर उतरकर उनके खिलाफ प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर संदीप, मनीष, हितेश, हरीश, पुनित, अर्जुन, सौरभ, अभिषेक, अनिल, अमित, दीपक, आशु व चंचल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment