राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
पुलिस के निशाने पर धूमल सरकार के पांच घोटाले
भास्कर न्यूज
| Dec 29, 2012, 08:39AM IST

शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एलान किया था कि भाजपा सरकार के हर घोटालों की जांच के लिए वह स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन करेंगे। पुलिस भाजपा सरकार के समय में हुए पांच घोटालों पर सबसे पहले जांच शुरू करेगी।
इनमें प्राइवेट विश्वविद्यालयों के लिए जमीन खरीद, प्रदेश विश्वविद्यालय में नियमों के विपरीत नियुक्तियां, सीएसएफएल, वर्दी खरीद और क्रिकेट के नाम पर सरकारी जमीन देने का मामला शामिल है। अवैध तरीके से रिकॉर्डिग के मामले भी पुलिस के निशाने पर हैं। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही एसआईटी का गठन कर सकती है।
गृह विभाग की इजाजत के बिना फोन टैपिंग
राज्य के गृह विभाग से किसी भी व्यक्ति के फोन टैपिंग करने की इजाजत लेनी पड़ती है। बिना इजाजत के की गई रिकॉर्डिग के मामलों में अफसरों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। माना जा रहा है कि पूर्व भाजपा सरकार में पुलिस अफसर गृह विभाग से अनुमति लिए बिना रिकॉर्डिग करते रहे हैं।








