विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> Posted In 6 Months, Demanding The Removal Of The D

6 माह में तैनात डीसी और एसपी को हटाने की मांग

भास्कर न्यूज | Oct 09, 2012, 06:51AM IST
 
 

शिमला. हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत को पत्र लिखकर रि-इंप्लायमेंट वाले अधिकारियों को तुरंत पद से हटाने की मांग की है। साथ ही बीते छह माह के अंदर डीसी और एसपी लगाए गए अधिकारियों को भी हटाने को कहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने कई अधिकारियों को रि-इंप्लायमेंट या सेवा विस्तार दिया है। इसमें मुख्यमंत्री कार्यालय तक में सेवाएं ली गई हैं।




इन अधिकारियों पर सवाल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने अपनी शिकायत में कई अधिकारियों की सेवाओं पर सवाल उठाए हैं। इसमें डीसी शिमला डॉ. अरुण शर्मा, एसपी शिमला चंद्रशेखर पंडित, डीसी कुल्लू के पद से तब्दील किए गए अमिताभ अवस्थी, डीसी ऊना जेआर कटवाल, डीसी कांगड़ा केआर भारती और डीसी चंबा सुनील चौधरी शामिल हैं।




इसके अलावा निदेशक सूचना एवं जन संपर्क बीडी शर्मा, सीएम के प्रेस सचिव तेजू शर्मा, विधानसभा सचिव गोवर्धन सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव जय सैन चौहान, अभियोजन विभाग में आरआर ठाकुर और जीवन लाल ठाकुर शामिल हैं।



विज्ञापन पर आपत्ति वीरभद्र सिंह ने अपने पत्र में राष्ट्रीय राज मार्ग सहित अन्य मार्गो पर लगे विज्ञापन होर्डिगों पर भी आपत्ति उठाई। उन्होंने कहा कि ये विज्ञापन और होर्डिग भ्रामक हैं, क्योंकि समय- समय पर इन्हें सूचना एवं जन संपर्क विभाग की तरफ से डिजाइन किया गया है।




रि-इंप्लायमेंट वाले अधिकारी भाजपा के एजेंट वीरभद्र सिंह का आरोप है कि रि-इंप्लायमेंट वाले अधिकारी भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ डीसी, एसपी, आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह के अधिकारियों को तब्दील किया जाना चाहिए, ताकि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाए जा सकें। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव आयोग इस मामले को गंभीरता से लेगा।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment