विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> Pranab Won The Confidence Of Congress Legislature

कांग्रेस विधायक दल ने दिलाया प्रणब को समर्थन देने का भरोसा

Bhaskar News | Jul 16, 2012, 00:02AM IST
 
 

चंडीगढ/शिमला। राष्ट्रपति पद के लिए यूपीए समर्थित उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी को कांग्रेस विधायक दल ने पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया। चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रणब मुखर्जी को लेकर कहा कि दादा एक नहीं कई बार यूपीए सरकार के लिए संकटमोचन साबित हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि प्रणब दा के यूपीए सरकार से जाने से कांग्रेस को नुकसान हुआ है मगर राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को लाभ मिला है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की नेता विद्या स्टोक्स, पार्टी अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर, प्रदेश प्रभारी चौधरी वीरेंद्र सिंह सहित 21 विधायक शामिल हुए।

बैठक में घुमारवीं से कांग्रेस विधायक राजेश धर्माणी और मंडी सदर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा शामिल नहीं हुए। रविवार शाम को होटल माउंटव्यू में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के आला कांग्रेस नेता भी पहुंचे।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment