राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
सरकार से 4000 नेट बुक लेने में प्राइवेट स्कूल आगे
कुलदीप शर्मा | Aug 05, 2012, 04:06AM IST
लड़कियों ने पछाड़ा लड़कों को : नेट बुक लेने में लड़कियां भी लड़कों से आगे रहीं। इस तरह 4000 में से 2221 लड़कियों को नेट बुल मिलेगी। यानि सिर्फ 1779 लड़के ही नेट बुक प्राप्त करने के पात्र पाए गए हैं।
किनको मिलेगी नेट बुक: नेट बुक सिर्फ उन छात्रों को मिलेगी, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के माध्यम से दसवीं की परीक्षा दी है। इस तरह परीक्षा में टॉपर रहे 4000 छात्रों को नेट बुक मिलेगी।
किस जिले में कितने छात्रों को
जिल सरकारी प्राइवेट
कांगड़ा 236 632
किन्नौर 05 17
कुल्लू 57 144
लाहौल-स्पीति 04 21
बिलासपुर 121 256
चंबा 42 74
हमीरपुर 204 456
मंडी 225 447
शिमला 117 221
सिरमौर 42 98
सोलन 89 123
ऊना 145 224
कुल 1287 2713
ऐसे करें आवेदन
पात्र छात्रों को नेट बुक लेने के लिए आवेदन स्कूल के मुखिया या प्रिंसिपल की तरफ से सत्यापित होना चाहिए। इसमें छात्र की फोटो लगी होनी चाहिए। इसे जिला के डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक कार्यालय भेजा जा सकता है।
पहली बार मिलेगा इनाम
यह पहला मौका है, जब प्रदेश के मेधावी छात्रों को इनाम के तौर पर नेट बुक दी जा रही हैं। पहले यह नेट बुक सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को ही दी जानी थी, लेकिन बाद में इसमें प्राइवेट स्कूलों के टॉपर विद्यार्थियों को भी शामिल कर लिया गया।
बच्चों को मिलेगा प्रोत्साहन : धीमान
शिक्षा मंत्री आईडी धीमान का कहना है कि इससे सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा आएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को सरकार ने प्रोत्साहित करने के लिए यह निर्णय लिया है।






