राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
रिज मैदान के अस्तित्व को बचाने का प्रयास
bhaskar.com | Dec 11, 2012, 03:36AM IST

शिमला
शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान के अस्तित्व को बचाने के लिए नगर निगम ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। बरसात के दिनों में लक्कड़ बाजार की ओर लगी रिटेनिंग वॉल बैठने से रिज मैदान का एक किनारा धंस गया था।
बरसात में हुई भारी बारिश से इसमें जगह-जगह पर दरारें पड़ गई थी। अब रिज मैदान के इस कोने को दोबारा से उखाड़ कर आरसीसी का काम किया जा रहा है।
रिज का यह हिस्सा सींकिंग जोन में पड़ता है। करीब तीन साल पहले भी भारी बारिश से रिज मैदान का काफी हिस्सा ढह गया था। इस दौरान दो व्यक्तियों की मौत भी हुई थी।
अब नगर निगम ने इसका स्थाई हल निकालते हुए यहां पर शॉपिंग कॉम्पलैक्स बनाने का भी प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा है।






