बास्केटबाल के राष्ट्रीय फलक पर चमकेगा कांगड़ा इंडोर स्टेडियम

कांगड़ा. कांगड़ा में नवनिर्मित बास्केटबाल मैदान का शुभारंभ मंगलवार को प्रदेश बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष मुनीष शर्मा ने किया। पांच लाख रुपए की लागत से निर्मित बास्केटबाल मैदान में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं खिलाड़ियों को उपलब्ध होंगी।
मुनीष शर्मा ने कहा कि बास्केटबाल मैदान में रात्रि के समय मैचों के आयोजन के लिए यहां पर लाइटों की व्यवस्था की जाएगी। संघ ने कांगड़ा में इंडोर बास्केटबाल मैदान का भी निर्णय लिया है, जिसके लिए भूमि चयन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।
प्रशिक्षण दिया जाएगा
इस अवसर पर कांगड़ा में जिला बास्केटबाल संघ द्वारा संचालित अकादमी का शुभारंभ किया गया, जिसमें 40 लड़के व लड़कियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला बास्केटबाल संघ के सचिव मनोज शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही कांगड़ा में बने नए मैदान में सीनियर स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। हिमाचल सब-जूनियर टीम नेशनल
प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश रवाना प्रदेश बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष मुनीष शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश की जूनियर बास्केटबाल टीम को मध्य प्रदेश के लिए रवाना किया। हिमाचल की अंडर-17 बास्केटबाल टीम 6 से 13 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश में नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेगी। टीम में आशीष, आयुष, अश्वनी, पियुंजल, अंशुमन, साहिल, सौरभ, रोहित, हंसराज, रिशभ, राघव, भूप सिंह शामिल हैं। टीम के प्रशिक्षक मोहिंद्र चौधरी होंगे।
रवाना हुई टीम
मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली नेशनल अंडर-17 बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले हिमाचल प्रदेश सब-जूनियर बास्केटबाल टीम के खिलाड़ी बास्केटबाल संघ के प्रदेशाध्यक्ष मुनीष शर्मा व अन्य पदाधिकारियों के साथ।






