विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> Shortage Somewhere, Anywhere, Waste Water

कहीं किल्लत, कहीं बेकार बह रहा पानी

Bhaskar News | Jul 14, 2012, 00:15AM IST
 
 


नाहन। शहर के कई हिस्सों में बरसात में भी पेयजल किल्लत चली हुई है। दूसरी तरफ सड़कों पर हजारों लीटर पानी व्यर्थ ही बह रहा है। आईपीएच विभाग के पाइप लीकेज होने के कारण यह दिक्कत पेश आ रही है। नाहन के अमरपुर मोहल्ले में एक पाइप लाइन लीकेज होने के कारण सारा पानी व्यर्थ बहता रहा। लोगों का कहना है कि उन्हें तीन दिन बाद पानी मिल पाता है।

 

कई लोगों ने पेयजल किल्लत के कारण टैंकर लगाए हैं। कई लोग हैंडपंपों पर निर्भर हैं। कुछ दिन पहले खैरी पेयजल योजना की पाइप लाइन में भी लीकेज प्रॉब्लम थी। विभाग की पाइप लाइनों में हो रही लीकेज के कारण कई बार पानी स्टोर नहीं हो पाता। पानी की सप्लाई के वक्त भी पाइपों में लीकेज हो रही है। हजारों लीटर के हिसाब से पानी सड़कों व गलियों में ही वेस्ट हो रहा है। विभाग लीकेज को रोकने के लिए कोई प्रबंध नहीं कर रहा है।

 उधर, एक्सईएन केएल ठाकुर ने बताया कि पाइपों में हो रही लीकेज को रोकने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। लीकेज को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पच्छाद में भी नहीं मिल रहा पानी

बरसात शुरू होने के बाद भी पच्छाद क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। अभी भी क्षेत्र की कई पेयजल योजनाओं से पानी की नियमित सप्लाई नहीं हो रही है। मौसम की पहली बरसात के बाद प्रशासन द्वारा लोगों को पीने का पानी सप्लाई करने के लिए लगाए गए टैंकर भी बंद कर दिए हैं। नैना टिक्कर, महलोग, टिक्करी सिरमौरी मंदिर, महल, प्रीत नगर, बखौली और लाल टिक्कर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल किल्लत बनी हुई है।

 

विजय कांत शर्मा, जबदीश चंद व प्रकाश भाटिया आदि लोगों ने बताया कि बरसात शुरु होने के बाद भी क्षेत्र की कई योजनाएं बंद पड़ी हैं। सहायक अभियंता मिलाप चंद सेन ने बताया कि अधिकतर योजनाएं नदियों पर बनाई गई हैं। नदियों में पानी गंदा होने के कारण अभी पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। तहसीलदार पच्छाद नरेंद्र चौहान ने बताया कि बारिश शुरू होते ही टैंकर बंद कर दिए हैं। विभाग को आपूर्ति सुचारू करनी चाहिए।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment