विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> Snowfall In Shimla

PHOTOS : भारत पर बरसी प्रकृति की खूबसूरती, 5 साल बाद दिखा ऐसा जादू

1 of 14 Photos
शिमला.  शिमला में मंगलवार सुबह सीजन की पहली बर्फबारी हुई। दिसंबर के पहले पखवाड़े में शिमला में हुई बर्फबारी ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले वर्ष 2006 में 14 और 15 दिसंबर को हल्की बर्फबारी हुई थी। 
 
सुबह करीब छह बजे से ही हल्की बर्फबारी शुरू हो गई थी। दस बजे तक बर्फ के फाहों से सफेद चादर बिछ गई। शिमला का तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई है। मौसम विभाग ने 13 और 14 दिसंबर को भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। रोहतांग, राहनीनाला, ब्यासनाला में दो फुट से ज्यादा बर्फ गिरी है।
 
2006 के बाद पहली बार
 
वर्ष 2006 के बाद शिमला में पहली बार 11 दिसंबर को हुई बर्फबारी
मनाली में दो इंच, कुफरी में तीन इंच, शिमला में एक इंच बर्फ गिरी
पिछले 23 साल में महज 12 बार दिसंबर माह में बर्फबारी हुई
 
शिमला का पारा 3.6 पहुंचा
 
शिमला का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
शिमला अधिकतम तापमान 7 डिग्री लुढ़का, 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा
बर्फीली हवाओं ने जकड़ा हिमाचल, केलांग में पारा -3 तक पहुंचा
 
ऊपरी क्षेत्रों में बसें फंसीं 
 
अपर शिमला में फंसीं एचआरटीसी की 22 बसें, देरी से चल रही बसें
आनी, निरमंड की 54 पंचायतों से कटा संपर्क, ऊंचाई वाले स्थानों पर संपर्क मार्ग बंद
 
 
 
फोटो: सतनाम गिल  कंटेंट: अशोक चौहान

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment