300 बंदरों की नसबंदी कराकर जंगलों में छोड़ा
Source: dainik bhaskar news | Last Updated 03:26(08/02/12)
नाहन. वन विभाग की ओर से बंदरों की नसबंदी करने के लिए चलाए गए अभियान के तहत जिला सिरमौर से करीब 500 बंदरों को पकड़ा जा चुका है। इनमें 300 बंदरों की नसबंदी भी कर दी है। बंदरों को नसबंदी के बाद जंगलों में छोड़ा जा रहा है।
इस अभियान को दिसंबर माह में शुरू किया गया था। जिले की किसान यूनियनों ने विभाग की इस पहल की सहाहना भी की है। इससे पहले वाइल्ड़ लाइफ विभाग की बंदरो को पकड़कर उनकी नसबंदी करने का कार्य करता था।
हालांकि अभी विभाग द्वारा इस अभियान के तहत खास सफलता हासिल नहीं की जा सकी है। जल्द ही सिरमौर में चार नसबंदी केंद्र खोले जाएंगे। सिरमौर में नाहन, पांवटा, ददाहू व राजगढ़ में नसबंदी कंेद्र खोलना प्रस्तावित है।
योजना के अनुसार एक नसबंदी केंद्र पर 80 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। वन विभाग के अरण्यपाल आरके गुप्ता ने बताया की बंदरों को पकड़ने का अभियान जारी है। बंदरों को नसबंदी के बाद जंगलों में छोड़ा जा रहा है।