जहर खाकर छात्रा ने की जीवन लीला समाप्त
Source: dainik bhaskar news | Last Updated 07:50(10/02/12)
सरकाघाट. बल्द्वाड़ा पंचायत में एक छात्रा ने जहरीली पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सकता है। बल्द्वाड़ा उपतहसील के खनोट गांव में कॉलेज छात्रा रश्मि ने वीरवार दोपहर जहरीली दवाओं का पता तब चला जब पशु चारा लेकर घर लौटी मां तारा देवी ने दरवाजा अंदर से बंद पाया।
आवाज देकर भी लड़की ने कोई भी प्रतिक्रिया न देने पर दरवाजा तोडऩे पर उसे मृत पाया। ग्रामीणों की सूचना बाद हटली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकाघाट एफआरयू में शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। हटली चौकी अजित सिंह ने बताया कि मामला दर्ज की छानबीन जारी है। परिजनों से पूछताछ जारी है।