विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> That's It: An Initiative To Prevent Vehicle Theft

ये हुई ना बात : वाहन चोरी रोकने की पहल

bhaskar.com | Dec 12, 2012, 01:37AM IST
 
 


शिमला
राजधानी में दिनदहाड़े हो रही वाहन चोरी की वारदातों को रोकने के लिए जिला पुलिस ने मंगलवार को शहर भर में नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस ने 500 से अधिक गाडिय़ों की चेकिंग की और चालान काटे।

हालांकि, खराब मौसम के चलते सभी थानों में यह अभियान नहीं चल पाया लेकिन इसके बावजूद 20 से अधिक गाडिय़ों के चालान काटे गए और आठ गाडिय़ों को कब्जे में लिया गया।

छोटा शिमला पुलिस ने सबसे ज्यादा 15 गाडिय़ों के चालान काटे। साथ ही आठ गाडिय़ां ऐसी भी पकड़ी जिनके चालकों के पास गाड़ी के पुख्ता दस्तावेज नहीं थे।बाद में पुलिस ने ये गाडिय़ां कब्जे में ले ली।
 

न्यू शिमला में120 से अधिक गाडिय़ां की चेक
उधर, न्यू शिमला पुलिस ने भी दिन भर नाकाबंदी कर 120 से अधिक गाडिय़ों की चेकिंग की। उधर, ढली और बालूगंज पुलिस ने भी विशेष अभियान के तहत नाके लगाकर 300 से अधिक गाडिय़ों की चेकिंग की।

पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर पंडित का कहना है कि शहर में वाहन चोरी की वारदातों को रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया था, लेकिन मौसम के खराब होने से यह अभियान पूरी तरह से सफल नहीं रहा। आने वाले दिनों में यह अभियान जारी रहेगा।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment