विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> The First System Will Be Fine!

सबसे पहले व्यवस्था ठीक करेंगे !

bhaskar.com | Dec 21, 2012, 07:20AM IST
 
 

जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा को कांग्रेस ने पटखनी कैसे दी? भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दे पर घिरी कांग्रेस ने यहां जीत का रास्ता कैसे तय किया? और आगे की क्या रणनीति है?
 
इस पर भास्कर के राजनीतिक संपादक ब्रजमोहन सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वीरभद्र सिंह से सीधी बात की। पेश हैं प्रमुख अंश:
 
सवाल: क्या आप जीत को लेकर आश्वस्त थे? 
 
जवाब : जब मैं केंद्र से हिमाचल आया, मेरे पास समय बहुत कम था। लेकिन, जीत को लेकर मैं पूरी तरह आश्वस्त था। प्रदेश की 68 में से 64 सीटों पर मैं खुद गया। लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। अपने हल्के में मैं सिर्फ दो घंटे के लिए गया था।
 
सवाल: कांग्रेस सरकार की प्राथमिकताएं क्या होंगी? 
 
जवाब: सबसे पहले प्रशासनिक व्यवस्था ठीक करनी होगी। ये (भाजपा सरकार) जो अव्यवस्था छोड़कर गए हैं, उसकी सफाई करनी होगी।
 
सवाल: केंद्र ने चुनाव से ठीक पहले सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की संख्या सीमित कर दी। माहौल ऐसा था कि महंगाई कंग्रेस को डुबो लेगी।
 
जवाब : हिमाचल की जनता को पूरा भरोसा है कि कांग्रेस आम लोगों के लिए काम करती है। हम यहां की राजनीति में नए नहीं हैं। हम पहले से आजमाए हुए हैं।
 
सवाल : आप पर करप्शन के आरोप लगे, मामले अब भी चल रहे हैं? 
 
जवाब : भाजपा ने मुझ पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए। झूठे गवाह खड़े किए, लेकिन यह ज्यादा दिन नहीं चलता। उन्होंने (विरोधी) फोन टैप करवाए। मेरे खिलाफ 20 मकदमे भी चलाते तो भी मैं पीछे नहीं हटता। लेकिन, लोग सब जानते हैं। कौन सही है और कौन झूठा। 
 
सवाल: आपने एक तरह से अपने बूते कांग्रेस की नैया पार लगाई है, लेकिन अब मुख्यमंत्री पद के कई दावेदार बताए जा रहे हैं। कौल सिंह कह रहे हैं कि उन्हें आलाकमान से अच्छे संकेत मिले हैं? 
 
जवाब : (मुस्कुराते हुए) अभी तक मुझे कोई संकेत नहीं मिला तो उन्हें (कौल सिंह) को कहां से मिल गया। वैसे मैंने खुद अपने मुंह से कभी नहीं कहा कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा। फैसला सोनिया जी को करना है।
 
सवाल: भाजपा नेताओं के साथ कैसा बर्ताव करेंगे?
 
जवाब: सबको साथ लेकर चलेंगे। हम वह गलती नहीं करेंगे, जो भाजपा ने की। हमें सावधान रहना पड़ेगा। हम किसी के साथ अन्याय नहीं करेंगे। मेरा कोई दोस्त नहीं, कोई दुश्मन नहीं। सबके हित ध्यान में रखूंगा।
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment