विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> University Students Would Otherwise Seek New Contractor Kick On Stomach

विश्वविद्यालय को नए ठेकेदार की तलाश वरना पड़ेगी छात्रों के पेट पर लात

bhaskar.com | Dec 11, 2012, 03:34AM IST
 
 


शिमला
हिप्र विश्वविद्यालय के हॉस्टल में अगले दस दिन तक मैस चलेगी। इससे छात्रों ने राहत की सांस ली है। मैस ठेकेदार 20 दिसंबर तक मैस चलाएगा। इससे परीक्षा के दौर में छात्रों को राहत मिली है। इससे पहले ठेकेदार ने एक दिसंबर के बाद मैस न चलाने का अल्टीमेटम दिया था। 

इस कारण छात्रों को मैस में खाना न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मैस ठेकेदार ने एक बार फिर मैस को चलाना शुरू किया, लेकिन बीते दिन फिर से मैस बंद हो गई थी। अब प्रशासन के कहने पर मैस ठेकेदार बीस दिसंबर तक मैस को चलाने के लिए राजी हो गया है। 

विवि एससीए अध्यक्ष राहुल चौहान का कहना है कि मैस ठेकेदार 20 दिसंबर तक मैस को चलाने के लिए राजी हो गया है। उनका कहना है कि यह छात्र समुदाय की जीत है, कि मैसों को प्रशासन बंद नहीं करवा पाया है। 

उनका कहना है कि प्रशासन को मैस चलाने के लिए के कोई ठोस नीति बनानी चाहिए। ताकि छात्रों को सस्ता व अच्छा खाना मैस के अंदर ही मिल सके। गौर रहे कि पिछले दो माह से मैस को लेकर विवि प्रशासन और छात्र संगठनों में विवाद चला हुआ है। 

ठेकेदार का कहना है कि महंगाई के इस दौर में इतने कम दामों मेें खाना खिलाना मुश्किल हो गया है। उसका तर्क है कि यहां खाने के दाम काफी कम है और वह हमेशा अच्छी क्वालिटी का खाना खिलाता है। 

साथ ही छात्र अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। इस कारण वह मैस को चलाना छोड़ रहा है। विवि प्रशासन मैस को चलाने के लिए किसी दूसरे ठेकेदार की तलाश कर रहा है, लेकिन मैस को चलाने के लिए कोई राजी नहीं हो रहा है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment