विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> 26 January Celebration Of Republic Day Will In The Presence Of Chief Minister And Governor Of State

26 जनवरी: राज्यपाल रिज पर फहराएंगी तिरंगा, मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद

भास्कर न्यूज | Jan 26, 2013, 07:35AM IST
 
 

शिमला। राज्यपाल उर्मिला सिंह 26 जनवरी को रिज मैदान पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगी। इस समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे।
 
राज्य स्तरीय समारोह प्रात: 11 बजे राज्यपाल के आगमन से आरंभ होगा, जिसके बाद ध्वजा रोहण एवं राष्ट्रीय गान होगा। इसके बाद विभिन्न जिलों के लोक नृत्य दल सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। साथ ही सरकार के विकास कार्यो को दर्शाती झांकियां भी प्रदर्शित की जाएगी।
 
मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी एवं विनय कुमार शिमला में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे। 
 
बधाई दी..
 
राज्यपाल उर्मिला सिंह और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष नेता प्रेम कुमार धूमल ने भी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस पर बधाई दी।
 
यह होंगे सम्मानित
 
आईपीएस अधिकारी बीएनएस नेगी को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुना गया है। जबकि पुलिस अधीक्षक मंडी विरेंद्र शर्मा, कमांडेंट होमगार्ड कुल्लू अजय सिंह बोध, इंस्पेक्टर पीटीसी डरोह निधि सिंह और इंस्पेक्टर सीआईडी यूनिट धर्मशाला भगवंत सिंह को पुलिस मेडल से नवाजा जाएगा। 
 
आज, कौन-कहां
 
शिमला में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अलावा जिला स्तर पर भी कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके तहत हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष बीबीएल बुटेल हमीरपुर में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स सोलन में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर बिलासपुर में, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री जीएस बाली ऊना में, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया चंबा में, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी सिरमौर में, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री कांगड़ा में, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा मंडी में, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी कुल्लू में और मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती किन्नौर जिले में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। लाहौल एवं स्पीति जिला के उपायुक्त केलांग में गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
 
सुन्नी में मनाया प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस
 
शिमला जिला के सुन्नी में शुक्रवार को पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया गया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस अवसर पर ध्वजारोहण कर पुलिस, आईआरबी, होमगार्ड और एनसीसी की तरफ से प्रस्तुत भव्य परेड की सलामी ली। परेड का नेतृत्व पुलिस उप अधीक्षक रत्नी सिंह नेगी ने किया। मुख्यमंत्री के अलावा विधायक मनसा राम, मोहन लाल ब्राक्टा, अनिरुद्ध सिंह, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष हर्ष महाजन, शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद, मुख्य सचिव एस. रॉय एवं डीजीपी आईडी भंडारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। परेड के अलावा डॉग शो, मोटर साइकिल डिस्पले एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment