राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> Himachal >> Shimla >> After Several Days Do Not Move A Pile Of Snow The Sun Gave A Little Relief
कई दिनों बाद भी नहीं हटे बर्फ के ढेर, धूप ने दी थोड़ी सी राहत
भास्कर न्यूज | Feb 10, 2013, 08:46AM IST

ठियोग। कई दिनों तक अस्तव्यस्त रहने के बाद पिछले दो दिनों से धूप खिलने के बाद ठियोग क्षेत्र में जनजीवन पटरी पर आने लगा है।
कुछ सड़कों पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है और ठियोग शिमला के बीच भी दोपहर के बाद फिसलन कम होने के बाद वाहन दौड़ने लगे हैं, लेकिन ठियोग में बर्फ के ढेर नहीं हटाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस दौरान कुफरी में जाम लगने से शनिवार को थोड़ी परेशानी हुई।
रात भर आसमान साफ रहने के कारण सुबह के समय सड़कों और रास्तों पर पाला शीशे की तरह जम रहा है जिस कारण लोगों को पैदल चलने और वाहनों को सड़कों पर चलाने में भी परेशानी हो रही है। जिन इलाकों में धूप कम आती है उन इलाकों में तो फिसलन से छुटकारा अभी कई सप्ताहों के बाद ही मिल पाएगा।
ठियोग कस्बे में रहीघाट से ठियोग बाजार और जनोगघाट से संधू तक सड़क बेहद खराब है और फिसलन के कारण खतरा बना हुआ है।
नप अध्यक्ष हेमराज वर्मा ने बताया है कि हालात को सामान्य करने के लिए काम किया जा रहा है। नप के पास जितने साधन हैं उनका उपयोग किया जा रहा है।
बाजार में चलना कठिन
ठियोग बाजार में जगह-जगह लगे बर्फ के ढेरों के लोग परेशान हैं। एनएच 22 पर भी कई स्थानों पर बर्फ के ढेर लगे हैं जिस कारण पहले से तंग सड़क पर पार्किग करने के लिए स्थान नहीं बचा है।
अस्पताल के नीचे सड़क पर बेहद फिसलन है। पेट्रोल पंप से आगे भी सड़क पर चलना कठिन है। नप के कर्मचारी रास्तों को ठीक करने में लगे हैं। कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटों के न जलने से भी लोगों को परेशानी हो रही है।







