विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> Car Falls Into Ditch, One Died And One Injured

खाई में गिरी कार और चली गई एक जान, एक घायल

भास्कर न्यूज | Feb 18, 2013, 03:47AM IST
 
 

शिमला। सुन्नी के साथ लगते भगार में शनिवार देर शाम कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें लगी हैं। इसे आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों व्यक्ति सगे भाई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
 
पुलिस के अनुसार शनिवार शाम करीब चार बजे सुन्नी के लेखराज और उनका भाई दलीप कुमार एक मारुति कार में सवार होकर भगार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भगार के पास कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी।
 
यहां से गुजर रहे सुन्नी के कमल किशोर शर्मा ने हादसे का पता चलते ही तुरंत सुन्नी चौकी में इसकी सूचना दी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने गंभीर रूप से जख्मी हुए लेखराज को मृत घोषित कर दिया।
 
डॉक्टरों के अनुसार लेखराज के सिर पर गहरी चोटें लगने से इसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। फिलहाल दूसरे भाई दलीप कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुन्नी पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment