राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
200 फीट नीचे गिरी कार और... सफर पूरा होने से पहले खत्म हो गई जिंदगी
भास्कर न्यूज
| Jan 07, 2013, 06:14AM IST

शिमला। शिमला में जुन्गा के साथ लगते पीरन के पास रविवार सुबह एक मारुति वैन के नाले में गिर जाने से धाली बागड़ा गांव के रहने वाले पिता और पुत्र की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोगों को भी चोट लगी है। सभी को आईजीएमसी में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की हालत नाजुक है।
मृतकों में धाली बागड़ा गांव के रहने वाले सुरेंद्र कुमार और उनके पिता पुरनिया राम शामिल हैं। पुरनिया राम अपने दो बेटों सुरेंद्र और सतीश के साथ एक मारुति वैन में सवार होकर पीरन से छलांडा की ओर आ रहे थे।
200 फीट नीचे पहुंची
मारुति वैन में चालक संजय कुमार और गांव के प्रेम सिंह भी सवार थे। सुबह करीब सवा 11 बजे जैसे ही मारुति वैन ठुंड नाला के पास पहुंची कि चालक सुरेंद्र ने नियंत्रण खो दिया। वैन करीब 200 फीट नीचे नाले में जा गिरी।
सभी को आईजीएमसी लाया गया लेकिन सुरेंद्र और इनके पिता पुरनिया राम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक पुरनिया राम के दूसरे बेटे सतीश की हालत भी नाजुक है। डीएसपी दिनेश शर्मा ने बताया तीन घायल आईजीएमसी में उपचाराधीन हैं।
कार खाई में: पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
भोरंज. भोरंज में रविवार को एक इंडिगो कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर सीधे 60 फीट गहरी खाई में गिर गई जिससे कार चालक की मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भलवाणी पंचायत के ठारा गांव के 48 वर्षीय रतन चंद पत्नी सहित मनोह से मुंडखर की तरफ जा रहे थे कि अचानक चहाव के पास एक मोड़ को काटते समय कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिससे रतन चंद की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी कर्मी देवी को गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी भोरंज में भर्ती कराया गया है।







