राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
अवैध फोन टैप करने वालों पर होंगे केस
भास्कर न्यूज | Feb 20, 2013, 08:14AM IST

शिमला। डीजीपी बी कमल कुमार ने मंगलवार को पदभार संभालते ही भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए फोन टैपिंग मामले में कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। कुछ पुलिस अफसरों की संलिप्तता को देखते हुए डीजीपी ने इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
डीजी ने कहा कि अभी इस मामले की फाइल सरकार के पास है और इसकी जांच चल रही है। जांच के बाद जिन अफसरों की संलिप्तता इसमें सामने आएगी उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी व्यक्ति का फोन टैप करने के लिए एक प्रक्रिया होती है और उसके तहत ही आने वाले समय में काम किया जाएगा। कमल कुमार ने कहा कि वह कभी सीआईडी में नहीं रहे इसलिए उन्हें नहीं पता कि किसके कहने पर फोन टैप किए गए।
फोन टैपिंग मामले को लेकर उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है और सरकार अपने स्तर पर इसकी जांच करवा रही है। डीजी कमल कुमार ने कहा कि महिला उत्पीड़न को रोकना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
एक टीम का गठन करते हुए डीजी ने कहा कि यह टीम हर दो महीनों में प्रदेश में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जांच करेगी। डीआईजी सीआईडी क्राइम सतवंत अटवाल इस टीम की अगुवाई करेंगी।
नारकोटिक्स से जुड़े मामलों का पता लगाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों की मदद ली जाएगी। शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और सैलानियों को पार्किग की सुविधा देना भी प्राथमिकता रहेगा।
उदास दिखे भंडारी
11:08 मिनट पर बी कमल कुमार खुद पूर्व डीजी भंडारी को छोड़ने गेट तक आए। इस दौरान डीजी भंडारी के चेहरे से निराशा और उदासी साफ झलक रही थी।
कुछ नहीं बोले
डीजी बी कमल कुमार ने कहा कि फोन टैपिंग मामले में सरकार ही बता सकती है कि भंडारी की इस मामले में कोई भूमिका थी या नहीं।







