राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> Himachal >> Shimla >> Cold Came Back From A Long Day Rain And Snow, Warning Of Heavy Rain Today
दिनभर हुई बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड, आज भारी बारिश की चेतावनी
भास्कर न्यूज | Feb 23, 2013, 04:02AM IST
शिमला। प्रदेश भर में बारिश और बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड फिर लौट आई है। हिल्स क्वीन शिमला सहित प्रदेश के अधिकतर इलाकों में शुक्रवार को दिन भर बारिश का सिलसिला जारी रहा। उधर, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल स्पीति और शिमला की चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ।
रोहतांग समेत कई इलाकों में एक फुट से ज्यादा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। शिमला के साथ लगते कुफरी में भी शुक्रवार सुबह के समय बर्फबारी हुई। यहां पर तीन इंच तक बर्फ रिकॉर्ड की गई। शिमला के जाखू में सुबह के समय बर्फ के फाहे गिरे लेकिन बाद में बारिश ने बर्फ को टिकने नहीं दिया।
दिन भर रुक रुक कर बारिश हुई।दोपहर बाद तेज हवाएं भी चली जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शिमला में 6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
इसके अलावा जुब्बल में 18, सलूणी में 14, मनाली में 13, कंडाघाट में 11 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी प्रदेश के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
लाहौल स्पीति: हाई अलर्ट
कुल्लू. जिला में भारी बर्फबारी होने का अनुमान जनजातीय जिला में हेवी स्नो फाल की चेतावनी को देखते हुए डीसी बीर सिंह ठाकुर ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। जिला में वीरवार रात से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है और जिला लाहौल स्पीति में 22 से 24 फरवरी तक भारी हिमपात होने का अनुमान है। उपायुक्त लाहौल स्पिति बीर सिंह ठाकुर ने बताया की चेतावनी जारी कर दी गई है।
तापामान लुढ़का
बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में भी गिरावट आई है। शिमला का न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़क गया हैं। शुक्रवार को यहां का न्यूनतम तापमान 3.1 और अधिकतम 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सुंदरनगर का न्यूनतम तापमान 9.1, कल्पा का माइनस 5.6, भुंतर का 7.1, धर्मशाला का 8.2, ऊना का 12, सलूणी का 2.5, नाहन का 6.5, सोलन का 6.5 और मनाली का 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।






