विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> Deadly Snow Glacier Eroding 6 Houses Were Crushed And Two Were Missing

जानलेवा हुई बर्फ: खिसक गया ग्लेशियर, दब गए 6 मकान और लापता हुईं दो जानें

भास्कर न्यूज | Jan 19, 2013, 08:10AM IST
 
 

रिकांगपिओ। किन्नौर के रूनंग गांव में ग्लेशियर खिसकने से 6 मकान दब गए हैं। इन मकानों में रहने वाले दो लोग लापता हैं, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।
 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 9.15 मिनट पर पहला ग्लेशियर आया और उससे आंशिक नुकसान पहुंचा। दूसरा ग्लेशियर 10 बजे आया और उसने तीन मकानों को काफी नुकसान पहुंचाया। 
 
डीसी कैप्टन जेएम पठानिया ने बताया कि बुद्धिराम के मकान में रुके अशोक कुमार और उसकी तीन साल की लड़की लापता है, जबकि इसी भवन में ठहरे रमेश कुमार और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। पांच फीट बर्फ होने के कारण अभी तक जिला प्रशासन को कोई भी बचाव दल वहां नहीं पहुंच पाया है।
 
मनाली में ढाई फीट बर्फ
 
कुल्लू में दूसरे दिन भी बर्फबारी जारी रही, जिसके चलते मनाली के माल रोड पर ढाई फीट बर्फ जम चुकी है, जबकि कुल्लू शहर में भी चार इंच तक बर्फबारी हुई है। पर्यटन नगरी मनाली में यातायात ठप है। मनाली का संपर्क जिला मुख्यालय कुल्लू से कट गया है। मनाली में ३क्क् से अधिक वाहन फंस गए हैं।
 
अभी राहत नहीं
 
शिमला। हिल्स क्वीन शिमला सहित प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन हिमपात जारी रहा। रोहतांग समेत कुल्लू, किन्नौर और लाहौल स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में पांच फीट से अधिक बर्फबारी हो चुकी है।
 
राजधानी शिमला में शाम तक 1.75 फीट बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और निचले मैदानी इलाकों में जारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे तक बर्फबारी जारी रह सकती है।
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment