राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
'हीरोइन' बनने के ख्वाब में लाइन लगा होटल पहुंची हिमाचल की खूबसूरती
भास्कर न्यूज
| Jan 10, 2013, 02:23AM IST

शिमला। कलर टीवी पर एक हिंदी नाटक के लिए बुधवार को शिमला में ऑडिशन रखे गए। ऑडिशन एक निजी होटल में करवाए गए। इसमें शिमला के करीब 50 युवक और युवतियों ने भाग लिया। अभिनय के शौकीन युवा सुबह से ही ऑडिशन की तैयारी कर रहे थे।
युवाओं का कहना है कि राजधानी में भी उन्हें अब नाटक और फिल्मों में अभिनय का मौका मिल रहा है। बहल प्रोडक्शन की ओर से उन्हें यह सुनहरा मौका दिया जा रहा है।
बहल प्रोडक्शन के अध्यक्ष विशाल बहल का कहना है कि युवाओं ने ऑडिशन में भाग लेने में काफी दिलचस्पी दिखाई है। वह समय समय पर इस प्रकार के ऑडिशन करवाते रहते हैं, ताकि शिमला के युवाओं को भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला।






