विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> English Players Spoken, It Is Wonderful After Seeing Snowy Hills Of The Himalayas

हिमालय की बर्फीली पहाडियां देख, खुला रह गया अग्रेजों का मुंह

भास्कर न्यूज | Jan 25, 2013, 02:24AM IST
 
 

धर्मशाला। धर्मशाला में मैच खेलने आए अंग्रेज खिलाड़ी धौलाधार की बर्फीली पहाड़ियों को देखकर खासे रोमांचित हुए। कांगड़ा एयरपोर्ट से धर्मशाला आते समय अंग्रेज खिलाड़ियों ने बर्फीली धौलाधार पहाड़ियों को देखकर कहा इट इज वंडरफुल।
 
द पैवेलियन के लॉडर्स कॉम्प्लेक्स के रिसेप्शन पर पहुंचने पर अंग्रेज खिलाड़ियों ने पूछा कि क्या हम इन पहाड़ियों पर भ्रमण पर जा सकते हैं। तो एचपीसीए के पदाधिकारियों ने कहा कि शाम को बीसीसीआई ऑफिशिलयस यहां पहुंच रहे हैं, उसके बाद ही घूमने का कार्यक्रम तय होगा। घूमने के लिए मैक्लोडगंज बेहतरीन स्थल है। 
 
खिलाड़ियों की सुरक्षा कड़ी
 
दोनों टीमों के खिलाड़ियों का कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचने पर पारंपरिक ढंग से भव्य स्वागत किया गया। कांगड़ा एयरपोर्ट के बाहर क्रिकेट प्रेमियों का अपने चहेते खिलाड़ियों के दीदार के लिए तांता लगा हुआ था।
 
कांगड़ा एयरपोर्ट के बाहर क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ के चलते दोनों टीमों के खिलाड़ियों को कड़े सुरक्षा पहरे में कांगड़ा एयरपोर्ट से विशेष वाहनों द्वारा धर्मशाला के कंडी गांव स्थित खिलाड़ी आवासीय परिसर द पैवेलियन पहुंचाया गया।
 
लॉडर्स में रहेंगे अंग्रेज
 
एचपीसीए द्वारा धर्मशाला के समीप कंडी गांव में निर्मित खिलाड़ी आवासीय परिसर को दी वंडर ऑफ एचपीसीए द पैवेलियन का नाम दिया गया है। द पैवेलियन के लॉडर्स कॉम्प्लेक्स में इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों को ठहराने की व्यवस्था की गई है।
 
वंडर्स में रुकेंगे धुरंधर
 
इसके अलावा वंडर्स कॉम्प्लेक्स में धोनी के धुरंधर ठहरेंगे। इसके अतिरिक्त बीसीसीआई ऑफिसियल को भी द पैवेलियन में ठहराया जाएगा। द पैवेलियन में खिलाड़ियों सहित बीसीसीआई अधिकारियों के खान-पान की व्यवस्था का जिम्मा रेडीसन होटल को सौंपा गया है।  
 
चार्टर्ड प्लेन पहुंचे
 
कांगड़ा घाटी के लिए अक्टूबर से हवाई सेवा ठप होने से वीरान पड़ा कांगड़ा एयरपोर्ट पर वीरवार को दो चार्टर्ड प्लेनस की लैंडिंग से गुलजार हो उठा। 27 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत-इंग्लैंड एक दिवसीय श्रंखला के अंतिम मैच के लिए दोनों टीमें चार्टड प्लेन से कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची।
 
अम्पायर भी पहुंचे
 
सबसे पहले मैच अम्पायर चार्टड प्लेन से कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे। अम्पायरों के चार्टड प्लेन ने कांगड़ा एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का चक्कर लगाया, उसके बाद एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। वहीं भारत व इंग्लैंड के खिलाड़ी एक अन्य चार्टड प्लेन से कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे।  
 
खिलाड़ियों के लिए मंगवाई ट्राउट फिश 
 
भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए एचपीसीए ने वीरवार को विशेष रूप से ट्राउट मछली मंगवाई। भारतीय और अंग्रेज खिलाड़ियों की आवोभगत में जुटी एचपीसीए ने खिलाड़ियों के खान-पान का विशेष प्रबंध किया है। 
 
लाने-ले जाने के लिए गोल्फ कारें 
 
खिलाड़ियों को द पैवेलियन पहुंचने में पैदल न चलना पड़े इसके लिए एचपीसीए ने 4 गोल्फ कारें मंगवाई हैं। ईको फ्रेंडली कारें बैटरी से चलती हैं तथा प्रति कार की कीमत 5 लाख रुपए है। इन 4 कारों में से एक कारगो गाड़ी सामान के लिए जबकि तीन कारों को खिलाड़ियों द्वारा इस्तेमाल किया जाएगा।
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment