राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
नहीं करना पड़ेगा इंतजार... तत्काल मिलेंगे नए गैस कनेक्शन
सत्यदेव शर्मा | Jan 07, 2013, 00:25AM IST

ऊना। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देश पर तीनों तेल कंपनियों ने नया आदेश निकाल, नए गैस कनेक्शन लेने वालों को राहत दी है। अब आवेदन करते ही तुरंत गैस कनेक्शन मिल जाएगा, वह भी सब्सिडी वाले सिलेंडर का। इसके लिए केवाईसी की जांच प्रक्रिया में लगने वाले समय का भी इंतजार नहीं करना होगा।
नए आदेश के अनुसार किसी भी एजेंसी से उपभोक्ता को नया कनेक्शन लेने के लिए एक शपथ पत्र देना होगा। जिसमें लिखा होगा कि उसके घर पर आवेदक के नाम से एक भी रसोई गैस कनेक्शन नहीं है। इसके साथ ही घर का पता और आईडी प्रूफ की कॉपी भी देनी होगी। एक केवाईसी फार्म भी भरना होगा।
ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूर्ट्स फेडरेशन के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने बताया कि फेडरेशन तुरंत गैस कनेक्शन व्यवस्था के लिए लंबे समय से मांग कर रहा। इससे उपभोक्ताओं को लाभ होगा।
नए कनेक्शन के साथ दिया जाने वाला चूल्हा ग्रीन लेवल चूल्हा है, जो 25 से 30 फीसदी ऊर्जा की बचत करता है। यदि किसी उपभोक्ता के एक वर्ष में 12 सिलेंडर उपयोग होते हैं तो एनर्जी सेवर चूल्हे से करीब एक से डेढ़ सिलेंडर गैस की बचत की जा सकती है।
14 सितंबर 2012 को रसोई गैस कनेक्शनों की विभिन्न श्रेणियां बनाए जाने के बाद नए रसोई गैस कनेक्शन पर रोक लगा दी गई थी। इसके कुछ दिन बाद आवेदन तो लिए गए, लेकिन केवाईसी फॉर्म की जांच प्रक्रिया में लगने वाले लंबे समय के कारण आवेदकों को कनेक्शन नहीं मिल पाए।
एक पखवाड़ा पहले ही कुछ केवाईसी फॉर्मो की स्थिति स्पष्ट हुई तो कनेक्शन जारी किए जा सके। अब इस प्रक्रिया से उपभोक्ता को नहीं गुजरना होगा।
चूल्हा नहीं तो 2503 रुपए
यदि आप नया कनेक्शन लेने जा रहे हैं तो 5000 रुपए खर्च करने होंगे। इसमें 1450 रुपए सिलेंडर की सिक्योरिटी राशि, 150 रुपए रेगुलेटर की सिक्योरिटी राशि, 250 रुपए हॉट प्लेट इंस्पेक्शन चार्ज, 40 रुपए प्रशासनिक शुल्क, 40 रुपए ब्लू बुक, 5 रुपए कूपन, 452 रुपए रीफिल और सुरक्षा नली 180 रुपए शामिल हैं।






