विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> Government Will Not Allow Baba Ramdev To Enter In Himachal

रामदेव हिमाचल जा सकेंगे, पर पीठ का उद्घाटन नहीं करने देगी सरकार

1 of 4 Photos
शिमला। योग गुरु बाबा रामदेव को सोलन के साधुपुल में दी गई जमीन की लीज रद्द करने के बाद सरकार ने कहा है कि बाबा के प्रदेश में घुसने पर रोक नहीं है लेकिन उन्हें पतंजलि योगपीठ का उद्घाटन नहीं करने दिया जाएगा। सरकार ने 96.8 बीघा जमीन के क्षेत्र को सील करने की तैयारी कर ली है।
 
साधुपुल में प्रस्तावित उद्घाटन समारोह को देखते हुए सरकार ने कहा है कि रामदेव को प्रदेश की सीमा में कहीं जाने की छूट है लेकिन पीठ का उद्घाटन नहीं करने दिया जाएगा। बुधवार को मुख्य सचिव सुदृप्तो राय, विधि सचिव चिराग भानू सिंह के अतिरिक्त गृह सचिव प्रेम कुमार व कार्मिक सचिव एसकेबीएस नेगी के साथ बैठक हुई।
 
साधुपुल में 27 फरवरी को योगपीठ के उद्घाटन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सरकार ने जिला उपायुक्त मीरा मोहंती व पुलिस अधीक्षक रमेश झाजटा को वीरवार को सचिवालय बुलाया गया है। मीरा मोहंती दिल्ली में थीं।
 
सरकार की तैयारी
 
 > एहतियात के तौर पर धारा-118 रहेगी 
 > साधु-पुल क्षेत्र में कड़ा पहरा रहेगा।
 > सरकार एडवांस केविएट (कोर्ट जाने से रोकना) फाइल करेगी।
 
 
नहीं टलेगा उद्घाटन: प्रभारी
 
पतंजलि योग पीठ व भारत स्वाभिमान मंच के हिमाचल राज्य प्रभारी लक्ष्मी शर्मा का कहना है कि योग पीठ धर्मार्थ ट्रस्ट है। उद्घाटन कार्यक्रम टाला नहीं जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं जैसे कार्य के लिए साधुपुल में हिमाचल प्रदेश सरकार से विधिवत भूमि लीज पर ली है। इसे खारिज करना अवैध है।
 
21 फरवरी की खास खबरें
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment