राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
हिमाचली डांस ने पश्चिम बंगाल में मचायी धूम
भास्कर न्यूज | Jan 07, 2013, 00:02AM IST

सोलन। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से तैयार किए जा रहे हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक लोकविधा ल्हायणटी ने पश्चिम बंगाल में धूम मचाई है।
सोलन की स्वयंसेवी संस्था आसरा के कलाकार आजकल पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। यहां के मेदिनीपुर में संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम में हिमाचली लोकनृत्य की धूम रही। आसरा संस्था आजकल सांस्कृतिक परिवेश में विलुप्त हो रही विधाओं के संरक्षण सवर्धन में जुटी है।
ल्यायणटी ताल लय के साथ काम करना मिलकर ग्रामीण जीवन का अनूठा मनमोहक लयात्मक रंग था। मेदिनीपूर पश्चिम बंगाल में आसरा के 15 लोक कलाकारों ने अपनी पारंपरिक प्रस्तुति को जहां बेहतरीन अंजाम दिया।
वहीं संस्था की कलाकार सरोज सीमा आदि महिला कलाकाराओं की दीपक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति पर वाहवाही लूटी। धर्मपाल ओर रामलाल के सुरों ने रंग बिखेरते जोगिन्द्र हाब्बी, गोपाल हाब्बी आदि कलाकारों द्वारा परात नृत्य के अंदाज ने लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया।
पश्चिम बंगाल के 7 दिवसीय दौरे पर संस्था के जशराम ठाकुर, जितेन्द्र, संदीप, मनमोहन, प्रेम, रीना व सरस्वति आदि कलाकारों ने अपने नृत्य कौशल का परिचय दिया। यह जानकारी आसरा संस्था के प्रभारी जोगेंद्र हाब्बी ने दी।






