विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> I Am Not Against Narendra Modi: Praveen Togadia

मैं नहीं हूं नरेंद्र मोदी का विरोधी: प्रवीण तोगड़िया

भास्कर न्यूज | Feb 24, 2013, 08:21AM IST
 
 

 
नालागढ़।  विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा देश में गठित हो रहे कुछ कट्टरवादी संगठनों की आड़ में भारत में आतंकवाद फैलाया जा रहा है। हैदराबाद में हुआ बम धमाके इसका नतीजा है। इससे जुड़े लोग एक विशेष समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।
 
तोगड़िया ने यह बात नालागढ़ में धर्मरक्षा निधि कार्यक्रम शिरकत करने से पहले सरदार जोध सिंह के निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। तोगड़िया ने कहा कि मानवाधिकार के नाम पर देश में आतंकियों को संरक्षण मिल रहा है और सरकारें हिंदुओं के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है।  
 
लीज पर संभलकर बोले
 
हिमाचल में बाबा रामदेव को पूर्व धूमल सरकार द्वारा लीज पर दी गई जमीन की मौजूदा वीरभद्र सरकार द्वारा लीज रद्द करने पर उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार द्वेष भावना से काम कर रही है तो यह बिल्कुल गलत है। यदि जमीन देने पर कहीं नियमों की अनदेखी हुई है तो मौजूदा कांग्रेस सरकार का कदम सही भी हो सकता है।
 
जब उनसे सवाल किया गया कि आपको नरेंद्र मोदी का विरोधी माना जाता है तो उन्होने कहा कि मैं न तो किसी का विरोधी हूं और न ही किसी का पक्षधर हूं। तोगड़िया ने कहा कि वे केवल हिंदू विरोधी मानसिकता के खिलाफ हैं। 
 
उन्होंने कहा कि कुंभ में हुई धर्म संसद में हिंदू आयोध्या में राममंदिर बनाने के संकल्प के तहत 11 अप्रैल को अक्षय तृतीय के दिन से लेकर 13 मई तक श्रीराम जय राम के नाम 13 माला हर रोज जपेगा।
 
इस अवसर पर विहिप के हितचिंतक सुरेद्र शर्मा, रमन गौत्तम, संजीव टिंका, भीमानंद, जोध सिंह, अरविंद अवस्थी, विरेंद्र रोहिला, उतर भारत संगठन मंत्री कैलाश सिंघल सहित कई हिदू नेता उपस्थित थे।
 

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment