विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> Indian Team Warm Up In Dharamsala Stadium England Player Arrived Maclodganj

टीम इंडिया ने बहाया पसीना... अंग्रेजों ने किया सैर-सपाटा

1 of 6 Photos
धर्मशाला। भारत-इंग्लैंड वन-डे सीरीज के अंतिम मैच के लिए धर्मशाला पहुंची भारतीय टीम ने शुक्रवार को स्टेडियम में अभ्यास किया। कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी सहित अन्य खिलाड़ी फुटबाल खेलकर वार्मअप हुए।
 
खिलाड़ियों के साथ कोच डंकन फ्लेचर भी स्टेडियम में पहुंचे थे। टीम इंडिया के प्रेक्टिस के लिए धर्मशाला स्टेडियम पहुंचने की सूचना मिलते ही क्रिकेट प्रेमियों का स्टेडियम के बाहर तांता लग गया। स्टेडियम के बाहर क्रिकेट प्रेमी अपने चहेते खिलाड़ियों से ऑटोग्राफ लेने के लिए इंतजार कर रहे रहे। 
 
इंग्लिश खिलाड़ी शुक्रवार को मैक्लोडगंज घूमने पहुंचे। इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों सहित कोच व टीम अधिकारियों ने मैक्लोडगंज स्थित चुगलाखंग बौद्ध मठ का भ्रमण कर तिब्बती बौद्ध धर्म के संबंध में जानकारियां हासिल की। इस दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने मैक्लोडगंज में प्रेयर व्हील (ओम मणि पदमे हुम मणि चक्र) घूमाकर बौद्ध मठ की परिक्रमा की।
 
इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों ने दलाईलामा से मिलने की इच्छा जाहिर की लेकिन दलाईलामा के शुक्रवार को एकांतवास में होने के चलते यह संभव नहीं हो सका। अपने चहेते खिलाड़ियों को घूमता देखकर युवा प्रशंसकों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाने और ऑटोग्राफ लेने का मौका भी नहीं छोड़ा।
 
धोनी के खेलने पर संशय
 
महेंद्र सिंह धोनी के 27 जनवरी को मैदान में उतरने पर संशय है। धोनी के बाएं हाथ के अगूठे में चोट लगी है। हालांकि शुक्रवार को धोनी ने टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ स्टेडियम में अभ्यास किया। धोनी के बाएं हाथ में पहले रांची और उसके बाद चंडीगढ़ के मोहाली में प्रेक्टिस करते समय चोट लगी थी।
 
एपीसीए चलाएगी शटल बसें
 
धर्मशाला में मैच के दौरान दाड़ी मेला ग्राउंड, मैक्लोडगंज से धर्मशाला स्टेडियम तक एचपीसीए निशुल्क शटल बसें चलाएगी। यह बस सेवा मैच शुरू होने से पहले और बाद में दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेंगी। एसपी बलबीर ठाकुर ने लोगों से आह्वान किया है कि वाहनों को उचित स्थानों पर ही पार्क करें
 
सुरेश रैना से मिलने को बेताब हैं मामा-मामी
 
बचपन में गोदी में खिलाने वाले मामा आज क्रिकेट के शिखर पर विराजमान अपने भांजे से मिलने को बेताव हैं। कांगड़ा के गगल में खराद की दुकान करने वाले मांगो राम मनहास क्रिकेटर सुरेश रैना के सगे मामा हैं। दो साल पहले मांगो राम का मिलन भांजे सुरेश रैना के साथ धर्मशाला में आईपीएल मैचों के दौरान हुआ था। सुरेश रैना की मामी विजय शक्ति भी अपने भांजे से मिलने को आतुर हैं। ये लोग रैना से मिलने द पैविलियन जाने का मन बना रहे हैं। 
 
अगली तस्वीरों में देखिए धोनी के धुरंधर और मस्ती करते अंग्रेज खिलाड़ी....

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment