विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> Insurance Agent Used To Send Obscene Messages On The Girl's Mobile

करते थे बीमा और भेजते थे अश्लील मैसेज, वो भी लड़की के मोबाइल पर

भास्कर न्यूज | Feb 18, 2013, 03:54AM IST
 
 

शिमला। शहर की एक युवती को मोबाइल फोन पर अभद्र मैसेज भेजने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुनीत कुमार कांगड़ा के पालमपुर का रहने वाला है। यह पेशे से एक इंश्योरेंस कंपनी में एजेंट है। 
 
सदर पुलिस की टीम ने शनिवार देर रात इसे पालमपुर से गिरफ्तार कर लिया। रविवार को इसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से इसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। सदर पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इसने नशे में यह मैसेज युवती को कर दिए थे।
 
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले शहर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली युवती ने एसएमएस सेवा के जरिए पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी। युवती की शिकायत थी कि कोई युवक उसे तीन चार दिन से मोबाइल पर अभद्र मैसेज भेज रहा है। बाद में मामला सदर थाना प्रभारी गोबिंदराम को सौंप दिया गया।
 
महिला उत्पीड़न से जुड़े इस मामले में पहली बार नए कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में गंभीरता दिखाते हुए पुलिस ने शनिवार रात आरोपी को हिरासत में भी ले लिया। फिलहाल पुलिस ने इससे पूछताछ कर ली है। 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment