राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
ज्योति मर्डर केस: विधायक के खिलाफ दोबारा अरेस्ट वारंट जारी
भास्कर न्यूज
| Jan 06, 2013, 02:30AM IST
नालागढ़। ज्योति मर्डर केस में फंसे दून के नवनिर्वाचित कांग्रेसी विधायक चौधरी रामकुमार को जल्द ढूंढ निकालने के लिए पंचकूला पुलिस ने अदालत से दोबारा अरेस्ट वारंट हासिल कर लिए हैं।
इससे पूर्व अदालत ने बीते 20 दिसंबर को राम चौधरी के गिरफ्तारी वारंट हासिल किए थे, जिनकी अवधि बीते शुक्रवार को समाप्त हो गई थी जबकि ज्योति मर्डर केस को लेकर हिमाचल पुलिस विधायक रामकुमार की शीघ्र धरपकड़ के लिए बीते 29 दिसंबर को उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है।
इस मामले में पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत रामकुमार चौधरी सहित तीन अन्य आरोपियों गुरमीत, धर्मपाल व परमजीत को आरोपी बनाया हुआ है, मगर पुलिस अब इस मामले में रामकुमार के पीएसओ रहे सतपाल की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
रामकुमार अदालत में दायर अग्रिम जमानत याचिका में कह चुके हैं कि उसके पीएसओ सतपाल के ज्योति के साथ संबंध थे और सतपाल उसका मोबाइल भी इस्तेमाल करता रहता था।
जबकि पुलिस ने इस मामले में अभी तक आशीष नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो अभी न्यायिक हिरासत में चल रहा है। बीते शुक्रवार को बददी जिला पुलिस ने विधायक रामकुमार मामले में सहयोग न देने को लेकर उनके दो सगे भाइयों मदन चौधरी व हरभजन चौधरी के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि दोनों ने थाने में आकर पुलिस का सहयोग नहीं किया।
अब, सत्र में रहेगी नजर
धर्मशाला. धर्मशाला के तपोवन में 8 जनवरी से आरंभ होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान पुलिस की नजरें ज्योति हत्याकांड के आरोपी कांग्रेस विधायक रामकुमार चौधरी को तलाशती नजर आएंगी। वहीं बद्दी और पंचकूला पुलिस की टीमें भी शीतकालीन सत्र के दौरान धर्मशाला में मौजूद रहेंगी।









