विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> Landslides Increased Risk Of Houses, 15 Had Been Vacant House

जमीन धंसने से बढ़ा मकानों को खतरा, 15 ने खाली किए घर

भास्कर न्यूज | Feb 18, 2013, 03:37AM IST
 
 

शिमला। कृष्णानगर में हालात और खराब हो रहे हैं। नगर निगम की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक जमीन धंसने से 100 और मकानों को खतरा पैदा हो गया है। 
 
कृष्णानगर में शनिवार से पहाड़ी धंसने का सिलसिला शुरू हो गया था। रविवार को करीब 35 मकानों में दरारे आ गई थी। सोमवार को करीब 15 लोगों ने मकान खाली किए।
 
कृष्णानगर में पूरी स्थिति का जायजा लेने के लिए रविवार को नगर निगम के मेयर संजय चौहान ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से बात की।
 
जमीन धंसने से लगातार बिगड़ रहे हालात को देखते हुए मेयर ने निगम प्रशासन सहित जिला प्रशासन जियोलॉजिकल विंग को क्षेत्र का सर्वे करने को कहा है। इसके लिए नगर निगम ने सरकार से भी सहायता मांगी है। नाले से स्लॉटर हाउस तक करीब आधा किलोमीटर लंबी दरार पड़ गई है। इससे कृष्णानगर की ओर से जा रहे एंबुलेंस मार्ग से नीचे का पूरे क्षेत्र को खतरा पैदा हो गया है। पहाड़ी के बैठने से मकानों में दरारें भी लगातार बढ़ रही है।
 
कुल्लू: दरक रही पहाड़ी
 
कुल्लू. पिछले कुछ दिनों से जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर लगघाटी के बढ़ई में दरक रही पहाड़ी से अभी खतरा बरकरार है। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते यहां पहाड़ी का दरकना फिर से आरंभ हो गया है। जिसके चलते घाटी के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 
रविवार सुबह भी यहां मलबा, पत्थर गिरे और मार्ग काफी देर तक अवरुद्ध रहा। लिहाजा लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment