राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
शिकार होने वाला था शिकारी, तभी आ पहुंची मदद
भास्कर न्यूज | Jan 19, 2013, 04:25AM IST

सुजानपुर। यहां से करीब 3 किलोमीटर दूर टीहरा में शुक्रवार को एक तेंदुआ पकड़ा गया, जिसे ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग की टीम ने पकड़ कर गोपालपुर स्थित चिड़ियाघर को भेज दिया।
तेंदुआ अवैध शिकार के लिए लगाई गई फाई (कड़ाकी) में फंसा था। शुक्रवार को सुबह गांव की महिलाएं जब वहां घास काट रही थी, तो उन्होंने देखा कि वहां कड़ाकी में तेंदुआ फंसा हुआ था।
शोर मचाने पर इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। हमीरपुर से विभाग के रेंज ऑफिसर तिलक राज व ब्लॉक वन अधिकारी प्यारेलाल, वन रक्षक रामदेव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि यह कड़ाकी वन विभाग की ओर से नहीं लगाई गई थी।
॥कड़ाकी लगाने का मामला सामने आया है। यह किन अज्ञात लोगों ने लगाई है, उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया जा रहा है। आम तौर पर हो सकता है, इसे शिकार के लिए लगाया गया हो। जांच के बाद ही सब पता चलेगा। तेंदुए को पिंजरे में डाल कर गोपालपुर भेज दिया गया है।
-रामदेव, वन रक्षक सुजानपुर






