विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> MLA Ramkumar's Brother Was Arrested, Then Released On Bail

विधायक रामकुमार का भाई हुआ गिरफ्तार, फिर जमानत पर रिहा

भास्कर न्यूज | Jan 07, 2013, 06:17AM IST
 
 

नालागढ़/बद्दी। बहुचर्चित ज्योति मर्डर केस मे फंसे दून के कांग्रेसी विधायक को पकड़ने में विफल रहने के बाद अब पंचकूला पुलिस ने चौधरी रामकुमार के परिवार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 
 
शनिवार रात पुलिस ने रामकुमार चौधरी के बड़े भाई हरभजन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
 
पंचकूला पुलिस ने हरभजन चौधरी को शनिवार रात पूछताछ के लिए बद्दी से पकड़ा था। लेकिन, रविवार सुबह पंचकूला पुलिस ने हरभजन के खिलाफ आईपीसी की धारा 216 के तहत अपराधी को छिपाने मे सहयोग करने के आरोप मे मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
 
पुलिस ने रविवार दोपहर ड्यूटी मजिस्ट्रेट अमित वर्मा की अदालत मे हरभजन को पेश किया और पूछताछ के लिए चार दिन का पुलिस रिमांड मांगा, लेकिन ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस की दलीलों को खारिज करते हुए हरभजन चौधरी को जमानत पर रिहा कर दिया। 
 
मदन चौधरी की इसी मामले में पुलिस तलाश कर रही है। पंचकूला पुलिस ने बददी के आसपास के इलाकों में डेरा जमाया हुआ है। दोनों भाइयों पर आरोप है कि उन्होंने तलब किए जाने के बावजूद जांच में सहयोग नहीं दिया।
 
विधायक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस धर्मशाला में
 
विधायक राम कुमार चौधरी की गिरफ्तारी के लिए पंचकूला पुलिस ने धर्मशाला मंे दस्तक दे दी है। सिविल ड्रेस में हरियाणा पुलिस की टीम ने रविवार को धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों की भौगोलिक जानकारी एकत्रित की। रामकुमार शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच सकते हैं।
 
कांग्रेस ने कहां छुपा रखा है रामकुमार को : सत्ती 
 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में आए हुए 14 दिन हो चुके हैं, लेकिन विधायक राम कुमार सरकार ने कहां छुपा रखा है। ज्योति मर्डर केस में वांछित राम कुमार के मामले में कांग्रेस ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है। कांग्रेस उन्हें बचा रही है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment