राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
एनएच-5 खुला, वाहनों की आवाजाही शुरू
भास्कर न्यूज
| Jan 26, 2013, 04:25AM IST
रिकांगपिओ। बर्फबारी के कारण पिछले आठ दिनों से राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर रली के पास अवरुद्ध मार्ग को शुक्रवार को सीमा सड़क सगंठन ने बहाल कर दिया गया।
मार्ग बहाली के साथ ही जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से शिमला वाहनों से जुड़ गया है। शुक्रवार को करीब 2 बजे रली अवरुद्ध मार्ग के लिए बहाल कर दिया गया मगर जिला का उपरी क्षेत्र आज आठ दिन बाद भी सड़क से नहीं जुड़ पाया है।
रिकांगपिओ से काजा की और राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर शुक्रवार प्रात: पांगी नाला के पास अचानक चट्टान गिरने से पांगी नाला पर बना पुल टूट गया जिस कारण रिकांगपिओ से काजा, चांगो, मूरंग, पूह आदि उपरी किन्नौर की ओर वाहनों की आवाजाही में और समय लग सकता है।
सीमा सड़क संगठन ने भी वैकल्पिक पुल तैयार करने के लिए शुक्रवार को करीब चालीस मजदूर सहित चार जेसीबी लगाए थे। दूसरी ओर लोकनिर्माण विभाग ने जिला के कुछ संपर्क मार्गो पर बर्फ हटाना शुरू कर दिया है। जिला के अधिकांश क्षेत्रों में आठ दिन बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
वीरवार शाम को टापरी तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दिया गया था मगर जगह-जगह तारों के क्षतिग्रस्त होने से विद्युत विभाग को समूचा जिला में विद्युत को रीस्टोर करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सीमा सड़क संगठन के कार्यकारी ओसी प्रशांत दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर पांगी नाला पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है जिसे ठीक करने में जुटे हैं। उपायुक्त किन्नौर जेएम पठानिया ने कहा कि जिला के सभी संपर्क मार्गो को खोलने के लिए मशीने लगाई गई है।
स्नोकटर की मांग उठी
जिला में हुई अत्यधिक बर्फबारी के कारण जिस तरह जिला मुख्यालय रिकांगपिओ, कल्पा, रोघी, पांगी आदि क्षेत्रों में बर्फ हटाने में प्रशासन को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं जिला में स्नोकटर की भी मांग उठने लगी है।
लोगों का कहना है कि अगर जिला में एक भी स्नोकटर होता तो प्रशासन व लोकनिर्माण विभाग को जिला मुख्यालय सहित आसपास क्षेत्र में बर्फ हटाने में आसानी हो जाता।






