विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> One Died In Road Accident

देर रात बड़ी तेजी से शादी कराने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार

भास्कर न्यूज | Feb 23, 2013, 03:58AM IST
 
 

हमीरपुर। डुगघा इलाके में वीरवार देर रात करीब 11:30 बजे एक तेज रफ्तार से जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे टकरा गई, जिससे इसमें बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो लोगों को चोटें आई हैं। 
 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सरकाघाट इलाके के ढटवाड गांव के सोहन सिंह ने शिकायत दज करवाई है कि वह लोग वीरवार देर रात शिमला से संधोल कार 5 से शादी समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे।
 
गाड़ी में शेर सिंह, अनिल कुमार और उसका बेटा अंकुश कुमार भी बैठे हुए थे। इस गाड़ी को विनोद कुमार चला रहा था कि तेज रफ्तार की वजह से वाहन ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क किनारे टकरा गई।
 
जिससे शेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों को चोटें आई हैं। घटना चालक की लापरवाही के कारण हुई है। सदर पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
 
मृतक के शव का पोस्टमार्टम हमीरपुर अस्पताल में करवाया गया है। घायलों का भी यहां उपचार हो रहा है। एसपी जगतराम चौहान ने बताया कि इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment