विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> Open The Car Door Suddenly And Woman Pulled In

अचानक खुला गाड़ी का दरवाजा और.. औरत को खींच लिया अंदर

भास्कर न्यूज | Jan 19, 2013, 05:04AM IST
 
 

हमीरपुर। शहर के ऊपरी इलाके में शुक्रवार सुबह एक महिला के अपहरण को लेकर फैली अफवाह से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को भी लोगों ने मौके पर बुला लिया। हालांकि बाद में इस मामले में कुछ भी नहीं निकला। 
 
घटना करीब 10:00 बजे की है, जब एक महिला कुछ लोगों के साथ एक गाड़ी में जा रही थी, कुछ लोगों ने इस गाड़ी का अचानक दरवाजा खुलता देखा और अंदर बैठी महिला जोर-जोर से चिल्ला रही थी। 
 
गाड़ी में बैठा एक व्यक्ति उसे अंदर खींच रहा था कि इस बीच लोगों ने तुरंत इस बारे में सदर थाने में पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो उन्होंने सारी घटना का जायजा लिया। संबंधित लोगों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उक्त महिला बीमार है और वह उसे उपचार के लिए अस्पताल के लिए ले जा रहे हैं। 
 
पहले इस महिला को उपचार के लिए एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर न मिलने के कारण बाद में उसे सरकारी अस्पताल ले गए। इस घटना को लेकर दिन भर शहर में चर्चा रही। इस घटना को लेकर थाने में कोई भी मामला हालांकि दर्ज नहीं हुआ है।
 
गौरतलब है कि जिस इलाके में अफवाह की यह घटना हुई है, वहीं पास ही कुछ दिन पूर्व ही एक छोटी बच्ची के अपहरण की अफवाह फैली थी, जिसमें बाद में कुछ भी नहीं निकला था। पुलिस ने भी लोगों से आह्वान किया अफवाहें न फैलाएं।
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment