विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> Padma Shri To Vijay Padma Bhushan To Kaka And Sharmila

काका, शर्मिला को पदम भूषण, हिमाचल के विजय को पदमश्री

भास्कर न्यूज | Jan 26, 2013, 04:50AM IST
 
 

नई दिल्ली/ बड़सर/मैहरे। देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में फिर फिल्मी कलाकारों और खिलाड़ियों ने बाजी मारी है। दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना, अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और बॉक्सर एम मैरीकॉम को पदम भूषण देने की घोषणा की गई है।
 
वहीं,  हिमाचल के शूटर विजय कुमार, अभिनेत्री श्रीदेवी और रितु कुमार को पदम श्री दिया जाएगा। प्रो. यशपाल और आर. नरसिम्हा को पदम विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर 875 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति मेडल मिलेगा।
 
हमीरपुर के हरसौर गांव के शूटर विजय कुमार को सेना प्रमुख बिक्रम सिंह अति विशिष्ट सेवा मेडल से भी सम्मानित करेंगे। विजय ने लंदन ओलंपिक खेलों में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया था। सम्मान की सूचना मिलते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
 
विजय ने फोन पर कहा कि उनका अगला लक्ष्य गोल्ड मेडल लाना है। इसके लिए वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने सरकार का आभार जताया। 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment