विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> PHOTOS Heres What You've To Do When Any Obscene Message Come To The Mobile

PHOTOS: जानिए क्या करें आप, जब मोबाइल पर आए 'अश्लील मैसेज'

1 of 7 Photos
शिमला। यदि कोई शख्स मोबाइल पर आपको अभद्र मैसेज कर रहा है तो अब आप घर बैठे ही आरोपी को सबक सिखा सकती हैं। महिला उत्पीड़न को लेकर बने नए कानूनों को लागू करते हुए शिमला पुलिस ने राजधानी की महिलाओं को एसएमएस सेवा के जरिए शिकायत दर्ज करने की सुविधा दी है।
 
इसके तहत महिलाएं घर बैठे ही पुलिस एसएमएस सेवा 9459100100 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा पाएंगी। पुलिस आपके घर आकर आपके बयान लेगी। फिर आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करेगी। एसएमएस के जरिए अब 24 से 36 घंटे में कार्रवाई को अनिवार्य किया गया है।
 
हालांकि पहले भी यह एसएमएस सेवा चल रही थी लेकिन कोई पुख्ता कानून न होने से अभद्र मैसेज मिलने, फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाने और छेड़छाड़ आदि के मामलों को पुलिस अनदेखा कर रही थी लेकिन अब पुलिस आरोपी के खिलाफ नई धाराओं के तहत केस दर्ज कर सकती है। 
 
लगातार किसी युवती का पीछा करने, मोबाइल पर अभद्र मैसेज करने, फेसबुक पर गलत टिप्पणी करने के आरोपी को तीन साल की सजा हो सकती है। पहले इन आरोपियों को आसानी से जमानत भी मिल जाती थी लेकिन जस्टिस वर्मा कमेटी की सिफारिसों के बाद अब आरोपी को तीन साल की सजा हो सकती है।
 
अगली तस्वीरों में जानिए और भी बातें...

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment