विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> PHOTOS: Veteran Of Dhoni Arrived In Dharamsala

PHOTOS: अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने धर्मशाला पहुंचे धोनी के धुरंधर

1 of 8 Photos
धर्मशाला। भारत-इंग्लैंड मैच के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी वीरवार को धर्मशाला पहुंच गए हैं। खिलाड़ियों के पंहुचने से शहर में रौनक भी बढ़ गई है। एक दिवसीय सीरीज के पांचवें और अंतिम मैच के लिए इंग्लैंड के खिलाड़ी शुक्रवार को स्टेडियम में सुबह दस बजे से भोजनावकाश तक अभ्यास करेंगे। 
 
भारतीय खिलाड़ी भोजनावकाश से लेकर शाम तक अभ्यास करेंगे। धर्मशाला में 27 जनवरी को खेले जाने वाले भारत-इंग्लैंड मैच के लिए अम्पायर्स डेविस और सुधीर असनानी भी धर्मशाला पहुंच चुके हैं। 
 
दोनों टीमों के खिलाड़ियों के अतिरिक्त बीसीसीआई के सात अधिकारी भी वीरवार को धर्मशाला पहुंचे। बीसीसीआई अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था द पैवेलियन के ईडन गार्डन एसईजी कॉम्पलेक्स में की गई है। 
 
इससे पहले टीम इंडिया के धर्मशाला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। धोनी के धुंरधर वीरवार को चार्टड प्लेन से कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे। टीम इंडिया में शामिल कैप्टन एमएस धोनी, आर अश्विन, एबी ढिंडा, गौतम गंभीर, बी कुमार, ए मिश्रा, सीए पुजारा, एएम रहाणो, एसके रैना, शमी अहमद, ईशांत शर्मा, आरजी शर्मा और युवराज सिंह को विशेष वाहन से धर्मशाला के कंडी स्थित ‘द पैवेलियन’ पहुंचाया गया।
 
धर्मशाला में युवाओं पर क्रिकेट का जुनून सिर चढ़ कर बोल रहा है। धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले पहले वन-डे मैच का गवाह बनने का उत्साह और रोमांच युवाओं में जोश भरे हुए हैं।
 
अनुराग ने देखे इंतजाम
 
एचपीसीए अध्यक्ष एवं बीसीसीआई के संयुक्त सचिव अनुराग ठाकुर ने स्टेडियम का दौरा किया। अनुराग ने स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान एचपीसीए पदाधिकारियों को मैच के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि 27 जनवरी का दिन हमारे लिए बहुत बड़ा दिन होगा। भारत और इंग्लैंड की टीमें पहली बार धौलाधार की तलहटी में स्थित स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। धर्मशाला स्टेडियम में एक दिवसीय मैच के आयोजन के बाद एचपीसीए धर्मशाला में टेस्ट मैच के लिए प्रयास करेगी।  
 
पांच गेटों से होगी एंट्री
 
मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए एचपीसीए ने स्टेडियम में प्रवेश के लिए पांच गेट निर्धारित किए हैं। स्टेडियम के अंदर बने 12 अन्य प्रवेश द्वारों से दर्शक अपने-अपने स्टैंड तक पहुंच सकेंगे। पहला गेट साईं मैदान के साथ, दूसरा गेट बीएड कॉलेज के साथ, तीसरा गेट धर्मशाला कालेज की ओर से, चौथा और पांचवां गेट ईस्ट एंड की ओर निर्धारित किए गए हैं। स्टेडियम के बाहर और भीतर पुलिस बल तैनात रहेंगे।  
 
टिकट के लिए 11 काउंटर
 
टिकट बिक्री के लिए अधिकृत कंपनी के प्रदेश में स्थापित 11 कैश रिटेल काउंटर्स पर 1200, 1500 और 2500 रुपए की टिकटें उपलब्ध हैं। ई-बुकिंग के माध्यम से टिकट खरीदने वाले दर्शकों को टिकट का प्रिंटआउट धर्मशाला स्टेडियम के मुख्य द्वार पर स्थित काउंटर पर लेना पड़ेगा। इसके बाद ही टिकट की ई-बुकिंग करवाने वाले दर्शक मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।
 
गवाह बनेगा धर्मशाला 
 
अंतिम मैच धर्मशाला में होने के चलते सीरिज का पुरस्कार वितरण समारोह भी धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। मैन आफ द सीरिज, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट आलराउंडर सहित अन्य पुरस्कार वितरण समारोह का धर्मशाला स्टेडियम गवाह बनेगा।
 
इंग्लिश टीम
 
इंग्लिश टीम भी धर्मशाला पहुंची। टीम में कैप्टन एएन कुक, आईआर बेल, टीटी ब्रेसनन, डीआर ब्रिगस, जेसी बटलर, जेडब्ल्यू डर्नबैक, एसटी फिन, सी कीसवेटर, एससी मीकर, ईजेजी मॉर्गन, एसआर पटेल, केपी पीटरसन, जेई रूट, जेसी ट्रेडवेल और सीआर बॉकस शामिल हैं।
 
तस्वीरों में देखिए टीमों का आगमन...

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment