राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
रामदेव ने भी बदले तेवर, 27को कार्यकर्ताओं से मिलेंगे
यशपाल कपूर
| Feb 24, 2013, 05:38AM IST

सोलन। पतंजलि योगपीठ राज्य प्रभारी लक्ष्मी शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ही योगपीठ की स्थापना की जाएगी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश पतंजलि योग समिति के सदस्य योगगुरु बाबा रामदेव व आचार्य बालकृष्ण से निवेदन करेंगे।
लक्ष्मी शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साधकों का यह प्रयास रहेगा कि योगपीठ को हिमाचल प्रदेश से बाहर न जाने दिया जाए। इसके लिए हम सभी मिलकर प्रयास करेंगे। प्रदेश में योगपीठ की स्थापना के लिए कई लोग निजी भूमि भी दे सकते हैं।
ठोडो मैदान के लिए दिया पत्र
पतंजलि के हिमाचल राज्य प्रभारी लक्ष्मी दत्त शर्मा ने बताया कि योग गुरु बाबा रामदेव 27 फरवरी को हिमाचल आएंगे। इस दौरान उद्घाटन कार्यक्रम नहीं होगा, लेकिन कार्यकर्ताओं की बैठक होनी है। उन्होंने कहा कि बैठक फिलहाल निश्चित नहीं हुआ है। सोलन के ठोडो मैदान की अनुमति के लिए नगर परिषद सोलन को प्रार्थना पत्र दिया है।
कानून की मदद लेंगे
लक्ष्मी शर्मा ने कहा कि पतंजलि योगपीठ पर लोगों से एक-एक पैसा एकत्रित करके करोड़ों रुपए की राशि खर्च की गई है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार को लीज पर कोई ऑब्जेक्शन है तो वह यहां समिति द्वारा खर्च हुए पैसे वापस दें। अब कानून के जानकारों से सलाह मशबरा करके अदालत की शरण में जाएंगे।
मैंने दिए हैं कैविएट फाइल करने के ऑर्डर
शिमला . मुख्य सचिव सुदृप्तो राय ने कहा कि रामदेव को लीज पर दी गई जमीन खारिज करने के आदेशों में मैंने किसी प्रकार की अड़चन से बचने के लिए कैविएट फाइल करने को कहा था। इस मामले में सरकार की ओर से कैविएट फाइल नहीं होनी थी, बल्कि राजस्व विभाग को कदम उठाना था। सुप्रीमकोर्ट व प्रदेश उच्च न्यायालय में सरकार कैविएट दाखिल करे। रामदेव को सरकार ने जो जमीन लीज पर दी थी उसे प्रदेश मंत्रिमंडल ने सरकारी कब्जे में लेने का निर्णय लिया था।
साधुपुल में चप्पे-चप्पे पर पुलिस
चायल. साधुपुल में योग गुरु बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ को दी गई लीज भूमि से कब्जा वापस लिए जाने के बाद शनिवार को परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। यहां चप्पे-चप्पे में पुलिस का पहरा था। यहां 27 फरवरी को उद्घाटन कार्यक्रम तैयारी में लगे करीब 288 कामगारों को बाहर होना पड़ा। शनिवार को यहां काम करने वाले बरेली व मुरादाबाद के कामगार सरवेश यादव, सोनू कुमार, शमीम अहमद, शमशाद व सोनू सहित कई ने बताया कि सूखी लकड़ी अंदर रह गई।







