राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
बर्फबारी ने पढ़ाई का रास्ता भी किया बंद, फॉर्म नहीं भर पा रहे बच्चे
भास्कर न्यूज | Jan 26, 2013, 04:14AM IST
शिमला। विश्वविद्यालय से पीजी करने वाले छात्रों को फॉर्म भरने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। पीजी के फॉर्म सिर्फ एचपीयू काउंटर पर ही मिल रहे हैं। इस कारण फॉर्म भरने के लिए छात्रों को विश्वविद्यालय आना पड़ेगा।
बर्फबारी के कारण जिन क्षेत्रों के मार्ग बंद हैं, उन छात्रों को फॉर्म भरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। विवि प्रशासन ने फर्जीवाड़े से बचने के लिए इस तरह का निर्णय लिया है। विवि प्रशासन ने छात्रों को कहा है कि वह सिर्फ नए प्रिंट फॉर्म ही भरे। यह फॉर्म यूनिवर्सिटी काउंटर से ही छात्रों को दिए जाएंगे।
रेगुलर छात्रों के लिए विवि से संबंधित कॉलेज में फॉर्म भेजे जाएंगे। बर्फबारी अधिक होने के कारण कॉलेजों को अभी फॉर्म नहीं भेजे गए हैं। यदि फरवरी माह में भी बर्फ गिरती है तो छात्रों को फॉर्म भरने में परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. नरेंद्र अवस्थी का कहना है कि छात्रों को नए प्रिंट फॉर्म ही छात्रों को भरने होंगे। उनका कहना है कि कॉलेज प्रबंधन को फॉर्म भेज जा रहे हैं। फॉर्म कुछ चिह्न्ति स्थानों पर भी मिलेंगे।
28 फरवरी अंतिम तिथि
प्राइवेट छात्रों के लिए विवि काउंटर से ही फॉर्म उपलब्ध होंगे। इस कारण प्राइवेट परीक्षा देने वाले छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। विवि प्रशासन ने यह फैसला हाल ही में बुक सेलर्ज द्वारा फोटो स्टेट फार्म बेचने पर लिया है। यूजी के छात्रों ने दुकानदारों से फार्म खरीद लिए थे।
जब यह फॉर्म विश्वविद्यालय पहुंचे तो इसमें बार कोड न होने के कारण इसे रिजेक्ट कर दिया गया था। विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट के फार्म की कीमत 270 रुपए रखी थी, जबकि डाकघर में यही फॉर्म 280 रुपए का मिल रहे हैं। विवि प्रशासन ने 28 फरवरी तक फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित की है। एमए, एमसी और शास्त्री, प्रभाकर की परीक्षा के लिए विवि ने तिथि निर्धारित की है।
किन्नौर और चंबा के छात्रों को होगी परेशानी
शिमला, किन्नौर, कुल्लू, मंडी और चंबा के दुर्गम क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण सड़कें बंद हैं। किन्नौर और चंबा के जनजातीय क्षेत्रों से करीब दस हजार छात्र हर बार पीजी कक्षाओं के फॉर्म भरते हैं। विवि की ओर से पहले डाकघरों और कुछ चिह्न्ति बुक सेलर्ज के पास फॉर्म भेजे जाते थे, लेकिन इस बार सीक्रेसी को देखते हुए विवि ने काउंटर से ही फॉर्म बेचने शुरू किए हैं।
किन्नौर और चंबा में बर्फबारी होने से एक माह तक मार्ग खुलने की कोई संभावना नहीं है। एससीए सचिव विक्रम कायथ का कहना है कि विवि प्रशासन या तो फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाए या फिर कोई व्यवस्था करें।






