विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> Sonia Will Take The Final Decision On Assembly President And Vice President

विस अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पर सोनिया लेंगी अंतिम निर्णय

भास्कर न्यूज | Jan 06, 2013, 07:15AM IST
 
 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद निगमों एवं बोर्डो में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पदों पर तैनाती को लेकर उपजे विवाद पर फिलहाल विराम लग गया है। 
 
नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बीरेंद्र सिंह चौधरी की मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित पार्टी के विरोधी खेमे से हुई मुलाकात में अंतिम निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ दिया गया है।
 
इस सिलसिले में वीरभद्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर निगम और बोर्ड में तैनात किए गए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बारे अंतिम निर्णय लेंगे। मुख्यमंत्री की नई दिल्ली में एआईसीसी महासचिव जनार्दन द्विवेदी सहित अन्य नेताओं से मुलाकात करने की सूचना है। 
 
इसके अलावा कांग्रेस विधायक दल की सात जनवरी को धर्मशाला में होने वाली बैठक में विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए पार्टी प्रत्याशियों का चयन करेगी।
 
इसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार और उपाध्यक्ष के लिए विधायक जगत सिंह नेगी का नाम सबसे ऊपर है।
 
 कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 4 नाम तय
 
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने के बाद इस पद को भरने के लिए लॉबिंग जारी है। पार्टी आलाकमान की तरफ से अब तक इस पद के लिए चार नाम शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं। इसमें पूर्व मंत्री गंगू राम मुसाफिर और आशा कुमारी के अलावा पूर्व विधायक हर्षवर्धन चौहान एवं सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नाम शामिल हैं।
 
पार्टी आलाकमान की तरफ से इन चार नामों में से किसी एक पर एक-दो दिन के भीतर अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है। अध्यक्ष पद के लिए वीरभद्र सिंह खेमे की तरफ से पूर्व मंत्री गंगू राम मुसाफिर का नाम सबसे ऊपर है, जबकि विरोध धड़ा पूर्व मंत्री और विधायक आशा कुमारी का नाम सबसे आगे उछाल रहा है। अध्यक्ष पद के लिए भी गतिरोध जारी रहने पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ही करेंगी।
 
प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा एक-दो दिन में : चौधरी 
 
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बीरेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा एक-दो दिन में हो सकती है। निगम-बोर्ड में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद लिया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष प्रत्याशी का चयन विधायक दल बैठक में सात जनवरी को होगा। 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment