विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> Strange But True The 12th Pass Employee Will Be Clerk In Ten Days

अजीब लेकिन सच... दस दिन में 12वीं पास कर्मचारी बनेंगे क्लर्क

भास्कर न्यूज | Jan 06, 2013, 07:16AM IST
 
 

शिमला। नगर निगम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर शनिवार को नगर निगम आयुक्त से मुलाकात की। नगर निगम कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने मांगें आयुक्त के सामने रखी।
 
कर्मचारियों का कहना है कि काफी समय से उनकी मांगें अधूरी हैं, इसे पूरा नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि 12वीं पास कुछ चतुर्थ कर्मचारी पिछले काफी समय से पदोन्नति की राह देख रहे हैं, लेकिन इन्हें पदोन्नित नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा 20 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को विशेष वेतन वृद्धि दी जाए। साथ ही 4-9-14 स्केल को लागू किया जाए। 
 
कर्मचारियों की मांगों को सुनते हुए नवनियुक्त आयुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि आने वाले दस दिनों के भीतर 12वीं पास चतुर्थ कर्मचारियों को रेगुलर किया जाएगा। उन्हें क्लर्क के पद पर तैनाती दी जाएगी। इसके अलावा 20 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को एक विशेष वेतन वृद्धि भी दी जाएगी, जिसे मासिक वेतन में जोड़ा जाएगा।
 
उनका कहना है कि 4-9-14 स्केल का प्रारूप भी तैयार किया जा रहा है। इसका लाभ भी कर्मचारियों को दिया जाएगा। आयुक्त ने कर्मचारियों की अन्य मांगों को पूरा करने का भी आश्वासन दिया है।
 
कमिश्नर ने सभी कर्मचारियों से निगम हित में कार्य करने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी लोग निगम हित में मिलकर काम करेंगे।
 
कर्मचारियों ने कहा, आयुक्त से उम्मीदें 
 
नगर निगम कर्मचारी संघर्ष समिति के महासचिव सुखदेव मट्टू का कहना है कि उन्हें नवनिर्वाचित अध्यक्ष से पूरी उम्मीदें हैं। वह उनकी मांगों को पूरा करेंगे।
 
उनका कहना है कि कर्मचारी नगर निगम प्रशासन के सामने पिछले काफी समय से मांग उठा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी कोई डिमांड पूरी नहीं हो रही है। कर्मचारियों ने नगर निगम आयुक्त अमरजीत सिंह को कार्यभार संभालने पर बधाई भी दी।
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment