विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> 'subsidized Ration' To Tourists And Residents On Bus Stations In Himachal

हिमाचली लोगों को ही नहीं घुमने वालों को भी यहां मिलेगा 'रियायती राशन'

भास्कर न्यूज | Jan 06, 2013, 01:40AM IST
 
 

धर्मशाला। प्रदेश के सभी बस अड्डों पर नो प्रोफिट नो लॉस पर नागरिक आपूर्ति निगम की दुकानें खोली जाएंगी। जिससे यात्रियों एवं पर्यटकों को उचित दरों पर सामान उपलब्ध हो सके। यह बात परिवहन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री जीएस बाली ने देहरा में कही। वह मंत्री बनने के बाद पहली बार देहरा पहुंचे थे। 
 
बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र को सरकार का नीति दस्तावेज बनाया गया है तथा सभी विभागों को इसे अक्षरश: लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा जनहित में योजना तैयार करके इसे प्रभावी ढंग से कार्यान्वित किया जाएगा, जिससे समाज के सभी वर्गो को सरकार की कल्याणकारी नीतियों का लाभ मिल सके।
 
ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने जीएस बाली का ज्वालामुखी में समर्थकों सहित गर्मजोशी से स्वागत किया। परिवहन मंत्री ने विधायक संजय रतन की मांग पर ज्वालामुखी-दिल्ली बस सेवा को खुंडियां से दिल्ली चलाने की घोषणा की, जिससे चंगर क्षेत्र के लोगों को चंडीगढ़, दिल्ली की ओर जाने के लिए सीधी बस सेवा का लाभ मिल सके।
 
जीएस बाली का देहरा, ज्वालामुखी, बालूग्लोआ, खप्परनाल, रानीताल क्षेत्रों में सैकड़ों की तादाद में लोगों ने बैंड-बाजों की धुनों पर भव्य स्वागत किया। 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment