विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> The Threat Of Swine Flu Been Increasing In Himachal

बढ़ता ही जा रहा है स्वाइन फ्लू का खतरा, 6 और जवान चपेट में

भास्कर न्यूज | Feb 22, 2013, 05:58AM IST
 
 

शिमला। प्रदेश में स्वाइन फ्लू का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। आईजीएमसी में वीरवार को एसएसबी प्रशिक्षण संस्थान सपड़ी के 6 जवानों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा शिमला के बागी की रहने वाली 20 वर्षीय युवती भी फ्लू की चपेट में आ गई है। अस्पताल में 11 लोगों के सैंपल लिए गए थे इनमें 7 पॉजिटिव पाए गए हैं। 
 
पीड़ित युवती को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है और एसएसबी के जवान मेडिकल कॉलेज टांडा में उपचाराधीन हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लक्कड़बाजार क्षेत्र में दर्जन भर संभावित लोगों को स्वाइन फ्लू का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। यहां एक महिला को स्वाइन फ्लू हुआ है। यह महिला भी आईजीएमसी में भर्ती है।
 
स्वाइन फ्लू का वायरस तेजी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को संक्रमित करता है। कमजोर स्वास्थ्य वाले व्यक्ति को यह वायरस आसानी से अपनी चपेट में ले सकता है।
 
एच1 एन1 स्वाइन फ्लू वायरस के संक्रमण का अधिक भय गर्भवती महिलाओं और दो वर्ष से कम आयु के बच्चों में रहता है। इसके अलावा जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी के चलते दवा का सेवन कर रहे हैं।
 
विशेषज्ञ की सलाह
 
आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने का कहना है कि जुकाम के साथ स्वाइन फ्लू की तरह लक्षण नजर आएं तो तुरंत बच्चों को चाइल्ड स्पेशलिस्ट और बड़ों को मेडिसिन विभाग में चैक करवाएं। किसी को जुकाम हो तो उससे हाथ न मिलाए। हाथों को बार बार धोना जरूरी है। परिवार में किसी को जुकाम हो तो उसका रुमाल और तौलिया सांझा न करें।
 
स्वाइन फ्लू के लक्षण
 
: जुकाम होने पर नाक बहता है।
: गले में दर्द की शिकायत का रहना।
: शरीर को अधिक ठंड महसूस होना।
: अधिक थकान महसूस होना।
: डायरिया, उल्टी और निमोनिया भी हो सकता है।
 
घातक लक्षण
 
: सांस लेने में तकलीफ होती है।
: शरीर नीला पड़ने लगता है।
: बार-बार उल्टी का मन होता है।
: रोगी में चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment