राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
भाजपा की बैठक में पहुंचे तीन निर्दलीय
भास्कर न्यूज
| Jan 10, 2013, 06:46AM IST

धर्मशाला। तपोवन विधानसभा भवन के अपॉजिशन लॉज में भाजपा विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल ने भाजपा विधायकों को सरकार के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ आवाज बुलंद करने के टिप्स दिए। सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद बैठक में 3 निर्दलीय विधायकों की मौजूदगी के चलते सत्ता पक्ष की नजरें बैठक पर रहीं।
सुजानपुर के निर्दलीय विधायक रजिंद्र सिंह राणा, इंदौरा के निर्दलीय विधायक मनोहर धीमान और कांगड़ा के निर्दलीय विधायक पवन काजल, देहरा से भाजपा विधायक रविंद्र सिंह रवि के न्यौते पर बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। रवि ने हिलोपा के संयोजक महेश्वर सिंह को भी बैठक के लिए बुलया था। इसके बावजूद हिलोपा प्रुख महेश्वर सिंह ने इस बैठक से दूरी बनाए रखी।
राणा कल लगाएंगे लाल बत्ती
सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि वे अपनी गाड़ी पर रेड लाइट 11 जनवरी को ऊना के माया होटल के प्रांगण में एक सादे समारोह में लगाएंगे। राणा का कहना है कि जब वे पूर्व भाजपा सरकार में मीडिया सलाहकार समिति के चेयरमैन थे तो उस समय उन्हें एक मामले में चेयरमैन पद से त्यागपत्र देना पड़ा था। इसके चलते उन्होंने गाड़ी से ऊना के माया होटल के प्रांगण में ही लालबत्ती उतारी थी तथा संकल्प लिया था कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बतौर विधायक लालबत्ती इसी प्रांगण में स्थापित करूंगा। सुजानपुर की जनता के सहयोग से मेरा संकल्प पूरा हुआ, अब मैं बतौर विधायक लालबत्ती का इस्तेमाल 11 जनवरी को करूंगा।
पुंछ की घटना भारत के लिए चेतावनी : धूमल
प्रेम कुमार धूमल ने पाकिस्तानी सेना द्वारा बर्बर तरीके से दो भारतीय सैनिकों की हत्या मामले की कड़ी निंदा करते हुए इस घटना को भारत के लिए चेतावनी बताया। धूमल ने कहा कि भारत सरकार सभी तथ्यों को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने रखे, जिससे पाकिस्तान को बेनकाब किया जा सके।
शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद पत्रकार वार्ता में धूमल ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान शहीद कैप्टन सौरभ कालिया व उनके सहयोगियों से पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार पर भारत सरकार ने कड़ी कार्रवाई अमल में लाई होती तो पाकिस्तानी सेना दोबारा ऐसी घटना को अंजाम न देती।








