राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
इससे पहले कि आती मंजिल... गाड़ी ने छोड़ दी सड़क, दो की मौत
भास्कर न्यूज
| Feb 10, 2013, 03:36AM IST
ठियोग। ठियोग के साथ लगते सिरमौर क्षेत्र के टाईला मोड़ के पास शुक्रवार देर रात एक एक वैन खाई में गिर गई। हादसे में दो युवाओं की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। ये युवा ठियोग तहसील के बलसन क्षेत्र की बागड़ी पंचायत के रहने वाले थे और परवाणू से गांव बहलावग की ओर आ रहे थे।
मृतकों में बहलावग गांव के पूर्णचंद (26) और राजेंद्र उर्फ ईशू (22) शामिल हैं। राजेंद्र की मौत मौके पर ही हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल चालक पूर्णचंद ने ठियोग अस्पताल लाते हुए रास्ते में दम तोड़ा। वैन में पिछली सीटों में बैठे धनौट का रहने वाला राकेश (26) और बागड़ी का यशपाल (32) को भी ठियोग अस्पताल लाया गया।
इन दोनों को मामूली चोटें आई हैं। इन दोनों ने बताया कि वे रात दो से तीन बजे के बीच यह दुर्घटना घटी। उनके अनुसार वे नींद में थे और जोर के झटकों के से उनकी नींद खुली।
ठियोग के डीएसपी सागर शर्मा ने बताया कि दुर्घटना पुलिस थाना राजगढ़ के तहत घटी और वहां की पुलिस जांच के लिए ठियोग पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।
गांव में शोक की लहर
उधर दो युवाओं की अचानक दुर्घटना में हुई मौत से बागड़ी पंचायत के बहलावग गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक छा गया है। इनमें से एक चालक पूर्णचंद के दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा ने इन मौतों पर दुख जताया। उन्होंने परिजनों की हरसंभव सहायता का भी भरोसा दिया है।






