राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
दो ट्रेनी कांस्टेबल को स्वाइन फ्लू, एसएसबी सपड़ी में ले रहे थे ट्रेनिंग
भास्कर न्यूज
| Feb 20, 2013, 03:56AM IST

कांगड़ा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में दो लोगों को स्वाइन फ्लू से ग्रस्त होने पर भर्ती किया गया है। ज्वालामुखी के पास सपड़ी स्थित एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र के दो प्रशिक्षु पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थे, जिसके चलते उनके ब्लड सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
टांडा मेडिकल कालेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश सूद ने बताया कि सपड़ी से चार के ब्लड सैंपल स्वाइन फ्लू की जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए थे। जिनमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव है। डॉ. सूद ने बताया कि दोनों ही कांस्टेबल दूसरे राज्यों के हैं और कुछ दिन पहले ही यहां पर ट्रेनिंग करने आए हैं।
एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर सपड़ी और सीएमओ कांगड़ा को रोगियों की स्वाइन फ्लू की पॉजिटिव रिपोर्ट के बारे में सूचना दे दी है।
उन्होंने कहा टीएमसी में स्वाइन फ्लू पीड़ितों के लिए अलग से आईसीयू यूनिट स्थापित किया गया है और चिकित्सकों का एक दल 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सपड़ी स्थित एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षुओं की जांच के लिए टीम भेज दी है।






